ETV Bharat / state

नोएडा में नशीला पदार्थ पिलाकर अगल अलग मामलों में दो महिलाओं के साथ किया गया दुष्कर्म

नोएडा में अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने दोनों ही मामलों में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Two women were raped in separate cases
Two women were raped in separate cases

Published : August 5, 2023 at 10:49 PM IST

Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/नोएडा: नोएडा के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया गया. पहले मामले में नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में रहने वाली महिला ने तीन व्यक्तियों पर बलात्कार करने का आरोप लगाया. महिला का आरोप है कि दीपक चौहान ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर एक होटल में बुलाया. वहां उसने उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई.

पीड़िता का आरोप है कि दीपक चौहान, गोलू और अभय चौहान ने अश्लील वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया तथा उसके पास रखे करीब 40 तोला सोना ले लिया. नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त जोन (प्रथम) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. महिला शादीशुदा है, जिसकी शादी गांव के ही एक व्यक्ति के साथ हुई थी. उसका पति नशेड़ी बताया जा रहा है.

दूसरे मामले में नोएडा के थाना फेज 2 क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाली युवती के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ मिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि फैक्ट्री में काम करने वाली एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि श्रीदीप नामक युवक ने उसको शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ पिलाकर अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म किया.

पीड़िता का कहना है कि आरोपी अब उससे शादी करने से इनकार कर रहा है. जब वह आरोपी के परिजनों से शादी के लिए बात करने गई तो उन्होंने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की. इस मामले में श्रीदीप, आंचल, अमित भड़ाना, राहुल, अजीत, जोनी और दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें-नोएडा में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरी की मीडिया सेल की तरफ से मिली जानकारी मैं बताया गया कि इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मैनुअल तरीके से दोनों ही मामलों में आरोपियों की तलाश की जा रही है. आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. जल्द ही आरोपियों कि गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-Delhi Crime: नाबालिग से गैंग रेप मामले में फरार वांटेड को क्राइम ब्रांच ने दबोचा