ETV Bharat / sports

सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी: झारखंड, हरियाणा, यूपी और ओडिशा ने जीत दर्ज की

author img

By

Published : May 6, 2022, 10:03 PM IST

सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी  हॉकी झारखंड  हॉकी हरियाणा  उत्तर प्रदेश हॉकी  हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा  12वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप  हॉकी पूल मैच  राष्ट्रीय महिला हॉकी  12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2022  Sub Junior National Hockey  Hockey Jharkhand  Hockey Haryana  Uttar Pradesh Hockey  Hockey Association of Odisha  12th Hockey India Sub Junior National Championship  Hockey Pool Match  National Women's Hockey  12th Hockey India Senior Women National Championship 2022
Sub Junior National Hockey

हॉकी झारखंड, हॉकी हरियाणा, उत्तर प्रदेश हॉकी और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने शुक्रवार को 12वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के तीसरे दिन अपने-अपने पूल मैच में जीत हासिल की. अंजलि एचआर की चार गोल की मदद से हॉकी कर्नाटक ने शुक्रवार को यहां 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2022 में हॉकी अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 10-0 की जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत की.

गोवा: हॉकी झारखंड, हॉकी हरियाणा, उत्तर प्रदेश हॉकी और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने शुक्रवार को 12वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के तीसरे दिन अपने-अपने पूल मैच में जीत हासिल की. दिन के पहले मैच में हॉकी झारखंड ने पूल ए मैच में हॉकी उत्तराखंड को 5-1 से हराया.

विजेता टीम के लिए विशाल लकड़ा (34', 50', 54' मिनट) ने गोलों की हैट्रिक लगाई, जबकि कप्तान अमृत तिर्की (28') और आदिसन मिंज (60') ने एक-एक गोल किया. हॉकी उत्तराखंड की ओर से एकमात्र गोल विशाल कुमार (30') ने किया. पूल बी में हॉकी हरियाणा ने छत्तीसगढ़ हॉकी को 4-0 से हराया. हॉकी हरियाणा के लिए दिन के दूसरे मैच में अमन सिंह (6'), राहुल (32'), नितिन जूनियर (42') और सुनील (57') ने एक-एक गोल किया.

यह भी पढ़ें: Madrid Open: जोकोविच ने हरकाज को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

पूल सी के मैच में उत्तर प्रदेश हॉकी ने हॉकी बंगाल को 6-1 से मात दी. उत्तर प्रदेश हॉकी के लिए मोहम्मद जैद खान (20', 40') ने दो गोल दागे, जबकि कप्तान मनोज यादव (4'मिनट), अजीत यादव (15'), अभिषेक यादव (20') और रजा अली (24'मिनट) ने टीम के लिए योगदान दिया. हॉकी बंगाल का एकमात्र गोल कप्तान रोहित कुजूर (49' मिनट) ने किया.

पूल ई में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी आंध्र प्रदेश को 18-0 से हराया. योजिन मिंज (8', 18', 29', 46', 57' मिनट) और इरेंगबाम रोहित सिंह (11', 14', 24', 24', 53' मिनट) ने पांच-पांच गोल किए, आर्यन जेस (17', 31 ', 32', 36' मिनट) ने चार और कप्तान अर्बिन टोप्पो (7', 22' मिनट) ने दो गोल दागे, जबकि बिल्कन ओरम (24' मिनट) और देवनाथ नानवर (59' मिनट) ने एक-एक गोल करके हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को बड़ी जीत दिलाई.

राष्ट्रीय महिला हॉकी: कर्नाटक, यूपी और दिल्ली ने हासिल की जीत

अंजलि एचआर की चार गोल की मदद से हॉकी कर्नाटक ने शुक्रवार को भोपाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2022 में हॉकी अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 10-0 की जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. प्रतियोगिता के पहले दिन उत्तर प्रदेश हॉकी और दिल्ली हॉकी ने भी अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत दर्ज की.

सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी  हॉकी झारखंड  हॉकी हरियाणा  उत्तर प्रदेश हॉकी  हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा  12वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप  हॉकी पूल मैच  राष्ट्रीय महिला हॉकी  12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2022  Sub Junior National Hockey  Hockey Jharkhand  Hockey Haryana  Uttar Pradesh Hockey  Hockey Association of Odisha  12th Hockey India Sub Junior National Championship  Hockey Pool Match  National Women's Hockey  12th Hockey India Senior Women National Championship 2022
राष्ट्रीय महिला हॉकी

टूर्नामेंट के पहले दिन अंजलि ने 39वें मिनट, 48', 53' और 55वें मिनट में गोल किए, जिससे हॉकी कर्नाटक ने पूल एफ में हॉकी अरुणाचल को हरा दिया. याशिका एमजी (15', 27') और निशा पीसी (32', 55') प्रत्येक हॉकी कर्नाटक के लिए विद्या के.एस (25'), शाइना थंगम्मा एमपी (31') ने एक-एक गोल किया. दूसरे पूल एफ मैच में तमिलनाडु की हॉकी यूनिट को उनके प्रतिद्वंद्वी हॉकी अंडमान और निकोबार के मैच हारने के बाद 5-0 से विजेता घोषित किया गया.

यह भी पढ़ें: ओलंपिक मेडल विजेता पीवी सिंधु को यकीन, किसी भी खिलाड़ी को हराया जा सकता है

पूल जी में उत्तर प्रदेश हॉकी अकादमी ने गोवा हॉकी को 8-0 से मात दी. अर्चना भारद्वाज (20', 30', 40' मिनट) ने हैट्रिक लगाई, जबकि पल्लवी कुमारी (10'), श्रेया सिंह (17'), ब्रम्हचारमयुम सरिता देवी (26'), कोमल साहनी (29') और विनम्रता यादव (35') ने विजेता टीम के लिए एक-एक गोल किया.

पूल जी के एक अन्य मैच में दिल्ली हॉकी ने हॉकी गुजरात को 13-0 से शिकस्त दी. विधि कोली (9', 12', 30' मिनट) और सोनाली (33', 38', 60' मिनट) ने एक-एक हैट्रिक हासिल की, जबकि मनीषा (11', 59') और शुभम (50', 52') ने दिल्ली हॉकी के लिए दो-दो गोल किए, जबकि नैन्सी (22'), मानशी (42' मिनट) और प्रियंका (47' मिनट) ने एक-एक गोल किया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.