ETV Bharat / sports

टोक्यो ओलंपिक मशाल रिले के दिन जापानी लोगों ने किया ओलंपिक का विरोध

author img

By

Published : Mar 26, 2021, 10:03 AM IST

Updated : Mar 26, 2021, 11:09 AM IST

प्रदर्शनकारियों ने टोक्यो 2020 मुख्यालय की ओर बढ़ते हुए "स्टॉप द ओलम्पिक" (ओंलपिक को रोकें) और "टार्च रिले को रोकें" के नारे लगाए.

"Stop the Olympics" - Anti-Olympics protesters oppose the games as relay starts
"Stop the Olympics" - Anti-Olympics protesters oppose the games as relay starts

फुकुशिमा: टोक्यो ओलंपिक प्रदर्शनकारियों का एक छोटा समूह गुरुवार रात जापानी राजधानी टोक्यो में इकट्ठा हुआ और टोक्यो मशाल वाले कार्यक्रम के दिन ही ओलंपिक को रद करने की मांग करने लगा. बता दें कि ओलंपिक मशाल रिले सेरेमनी के 121 दिन के बाद ओलंपिक खेला जाएगा तब तक मशाल एक छोटी से यात्रा पर रहेगी.

बैनर और पोस्टर के साथ लगभग 100 लोगों ने उस भवन की ओर मार्च किया जहां टोक्यो 2020 आयोजन समिति आधारित है.

देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें- नरसिंह यादव को टोक्यो का टिकट हासिल करने की है उम्मीद

प्रदर्शनकारियों ने टोक्यो 2020 मुख्यालय की ओर बढ़ते हुए "स्टॉप द ओलम्पिक" (ओंलपिक को रोकें) और "टार्च रिले को रोकें" के नारे लगाए.

हाल में हुए एक चुनावों से पता चलता है कि जापान की लगभग 80% जनता ओलंपिक खेलों को या तो स्थगित होते या रद होते देखना चाहती है.

रिले और ओलंपिक से जापानी लोगों का मानना है कि कोरोनावायरस और भी तेजी से फैलेगा इसके अलावा स्थगित होने के बाद ओलंपिक का दोबारा होना जापान के ऊपर एक बड़े कर्ज के तौर पर आया है जिसकी बढ़ती लागत का भार आखिर में जापानी जनता को ही उठाना होगा.

Last Updated :Mar 26, 2021, 11:09 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.