ETV Bharat / sports

सादियो माने सर्जरी के बाद फुटबॉल विश्व कप से बाहर

author img

By

Published : Nov 18, 2022, 12:36 PM IST

FIFA World Cup 2022  FIFA World Cup 2022 Football News  FIFA World Cup 2022 news  FIFA World Cup photos  FIFA World Cup videos  FIFA World Cup 2022 schedule  fifa world cup 2022 updates  फीफा विश्व कप 2022  फीफा विश्व कप 2022 फुटबॉल समाचार  फीफा वर्ल्ड कप 2022 की खबर  फीफा विश्व कप की तस्वीरें  फीफा विश्व कप वीडियो  फीफा वर्ल्ड कप 2022 का शेड्यूल  फीफा विश्व कप 2022 अपडेट
Sadio Mane

सादियो माने (Sadio Mane) ने अब तक सेनेगल के लिए 92 मैच खेले हैं और 33 गोल दागे हैं. बायर्न म्यूनिख से पहले वह इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लिवरपूल के लिए खेलते थे.

दोहा : सेनेगल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी सादियो माने (Sadio Mane) पैर की चोट की सर्जरी के बाद विश्व कप से बाहर हो गए हैं. बायर्न म्यूनिख और सेनेगल फुटबॉल महासंघ ने यह जानकारी दी. बायर्न की ओर से जारी बयान के मुताबिक 30 साल के माने के दाहिने पैर का शुक्रवार देर रात ऑस्ट्रिया के इन्सब्रुक में ऑपरेशन हुआ. उन्होंने यह चोट आठ नवंबर को वेडर ब्रेमेन के खिलाफ जर्मन लीग के मैच में लगी थी.

बायर्न ने कहा, एफसी बायर्न के अग्रिम पंक्ति का यह खिलाड़ी अब विश्व कप में सेनेगल के प्रतिनिधित्व के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा और अगले कुछ दिनों में म्यूनिख में अपना रिहैबिलिटेशन (उपचार से उबरने की प्रक्रिया) शुरू करेगा. सेनेगल टीम के चिकित्सक मैनुअल अफोंसो ने इससे पहले उम्मीद जताई थी कि माने विश्व कप के कुछ मैचों में खेलेंगे लेकिन अब इसकी कोई संभावना नहीं है.

  • ℹ️ Sadio Mané underwent successful surgery in Innsbruck on Thursday evening. He will therefore no longer be available to play for Senegal at the World Cup.

    All the best for your recovery, Sadio! ❤️

    — FC Bayern Munich (@FCBayernEN) November 17, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

उन्होंने कहा, हमने आज का एमआरआई देखा है और दुर्भाग्य से उनकी प्रगति उम्मीदों के अनुकूल नहीं है. सेनेगल की टीम सोमवार को नीदरलैंड के खिलाफ मैच से विश्व कप में अपने अभियान को शुरू करेगी. ग्रुप ए में टीम के सामने इसके बाद मेजबान करत और इक्वाडोर की चुनौती होगी.

यह भी पढ़ें : फीफा विश्व कप 2022 में इन सितारों पर रहेगी सभी की नजरें

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.