ETV Bharat / sports

हॉकी विश्वकप 2023 : राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित कर रहे हैं ओडिशा के मंत्री, आयोजन को भव्य बनाने की पहल

author img

By

Published : Dec 29, 2022, 11:30 AM IST

Updated : Dec 29, 2022, 11:35 AM IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा में होने वाले हॉकी विश्व कप के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित करके प्रतियोगिता के आयोजन को भव्य बनाने की कोशिश की है. ओडिशा सरकार के कई मंत्री इस कार्य में जोरशोर से लगे हैं.

Odisha Government Inviting All Chief Ministers For Hockey World Cup 2023
हॉकी विश्वकप 2023 आयोजन में मुख्यमंत्रियों को आमंत्रण (डिजाइन फोटो)

भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित करने का काम मंत्रियों को सौंपा है. ओडिशा इस आयोजन की मेजबानी लगातार दूसरी बार करेगा. मुख्यमंत्री की ओर से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अशोक चंद्र पांडा ने बुधवार को हैदराबाद में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को आमंत्रित किया. इसके बाद वह तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को भी आमंत्रित करने वाले हैं.

Odisha Government Inviting Chief Minister YS Jagan Mohan Reddy For Hockey World Cup 2023
मंत्री अशोक चंद्र पांडा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के साथ

वित्तमंत्री निरंजन पुजारी ने बुधवार शाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की और योगी को पटनायक का निमंत्रण पत्र सौंपा. इसी तरह इस्पात एवं खान मंत्री प्रफुल्ल कुमार मल्लिक ने बुधवार शाम को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निमंत्रण दिया.

Odisha Government Inviting Chief Minister Yogi For Hockey World Cup 2023
वित्तमंत्री निरंजन पुजारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ

प्रदेश के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री अतनु सब्यसाची नायक ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन चेन्नई में और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी पुडुचेरी में को न्यौता दिया है.

Odisha Government Inviting Chief Ministers Nitish Kumar For Hockey World Cup 2023
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निमंत्रण देने गए मंत्री प्रफुल्ल कुमार

रंगास्वामी ने कहा कि जगन्नाथ धाम के लोगों को उनसे मिलने के लिए किसी नियुक्ति या प्रोटोकॉल की जरूरत नहीं है और उन्होंने निमंत्रण के लिए नवीन पटनायक को धन्यवाद दिया. अधिकारियों ने कहा कि नायक केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को मुख्यमंत्री का निमंत्रण भी सौंपेंगे. उड़िया भाषा साहित्य एवं संस्कृति मंत्री अश्विनी कुमार पात्र उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निमंत्रण देने देहरादून जाकर मुलाकात की.

Odisha Government Inviting Chief Minister Pushkar Dhami For Hockey World Cup 2023
अश्विनी कुमार पात्र उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ

ओडिशा सरकार के एससी- एसटी विकास मंत्री जगन्नाथ सरका ने बुधवार की दोपहर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में मुलाकात की और सोरेन को हॉकी विश्व कप, 2023 के लिए आमंत्रित किया.

Odisha Government Inviting Chief Ministers Hemant Soren For Hockey World Cup 2023
मंत्री जगन्नाथ सरका झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ

ओडिशा के उच्च शिक्षा मंत्री रोहित पुजारी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से निमंत्रण देने के लिए भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी.

अधिकारियों ने कहा कि जनवरी के पहले सप्ताह तक सभी मुख्यमंत्रियों को इस भव्य खेल आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. ओडिशा के खेल मंत्री तुषारकांति बेहेरा ने इससे पहले नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों अनुराग ठाकुर, अश्विनी वैष्णव और धर्मेद्र प्रधान से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया था.

हॉकी विश्व कप का आयोजन भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी 2023 तक किया जाने वाला है और भारतीय हॉकी टीम खिताब जीतने के दावेदारों में से एक है.

Last Updated : Dec 29, 2022, 11:35 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.