ETV Bharat / sports

Hockey World Cup 2023 : दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराकर नौवें स्थान पर रहा भारत

author img

By

Published : Jan 28, 2023, 10:48 PM IST

Hockey World Cup 2023  हॉकी वर्ल्ड कप 2023  एफआईएच ओडिशा हॉकी विश्व कप  दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत  India vs South Africa
Hockey World Cup 2023

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के क्लासिफिकेशन राउंड में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत टूर्नामेंट में नौवें स्थान पर रहा.

राउरकेला : भारत शनिवार को बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के एक क्लासिफिकेशन मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराकर अर्जेंटीना के साथ संयुक्त नौवें स्थान पर रहकर अपना अभियान समाप्त कर दिया. इस मैच में भारत की ओर से अभिषेक, कप्तान हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और सुखजीत सिंह ने गोल दागे.

भारत द्वारा दक्षिण अफ्रीका को हराने से पहले अर्जेंटीना ने अपने क्लासिफिकेशन मैच में वेल्स को 6-0 से हराया और इस तरह भारत के साथ 9वां स्थान हासिल किया. मलेशिया और फ्रांस ने भी अपने मैच जीते और इस प्रकार 13वां स्थान साझा किया जबकि जापान और चिली 15वें स्थान पर रहे.

राउरकेला में सभी की निगाहें दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत की भिड़ंत पर टिकी थीं. अभिषेक ने 5वें मिनट में मेन इन ब्लू के लिए पहला गोल किया. हरमनप्रीत ने भारत के लिए दूसरा गोल किया. दक्षिण अफ्रीका के लिए पहले हाफ का सबसे अच्छा मौका 18वें मिनट में आया, लेकिन गोल में बदलने में नाकाम रहे. आकाशदीप सिंह ने अंतिम क्वार्टर में चौथा गोल किया.

यह भी पढ़ें : Australian Open 2023 : महिला एकल में मिला नया चैंपियन, सबालेंका ने रिबाकिना को हराकर जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन

दक्षिण अफ्रीका ने इसके ठीक बाद एक गोल किया, जिससे वापसी की उम्मीद जगी. इसके बाद भारत के लिए सुखजीत सिंह ने 5वां गोल दाग दिया. अफ्रीकी टीम सिटी बजने से ठीक पहले एक और गोल करने में सफल रही. टीम के मुस्तफा कासिम ने मैच के 59वें मिनट में गोल किया जिससे अंतिम स्कोर 2-5 हो गया. इस तरह भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हरा दिया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.