ETV Bharat / sports

भारत की पूर्व महिला हॉकी कप्तान का निधन, जीत चुकी थीं कई राष्ट्रीय खिताब

author img

By

Published : Apr 26, 2022, 3:50 PM IST

Updated : Apr 26, 2022, 4:05 PM IST

Elvera Brito passes away  खेल समाचार  Khel Samachar  Elvera Brito  hockey captain Elvera Brito  Sports News  hockey News  पूर्व महिला हॉकी कप्तान एलवेरा ब्रिटो  एलवेरा ब्रिटो का निधन  भारत की पूर्व महिला हॉकी कप्तान
Elvera Brito passes away

भारत की पूर्व महिला हॉकी कप्तान एलवेरा ब्रिटो, तीन प्रसिद्ध ब्रिटो बहनों में सबसे बड़ी, जिन्होंने 60 के दशक में लगभग एक दशक तक राज किया, उनका मंगलवार की सुबह बेंगलुरु में निधन हो गया.

नई दिल्ली: भारत की पूर्व महिला हॉकी कप्तान एलवेरा ब्रिटो ने 60 के दशक में हॉकी जगत में अपना लोहा मनवाया था. उनका मंगलवार सुबह तड़के बेंगलुरु में निधन हो गया. एलवेरा और उनकी दो बहनें रीटा और माय महिला हॉकी में सक्रिय थीं और साल 1960 और 1967 के बीच कर्नाटक के लिए खेली थीं. उस दौरान उन्होंने तीन बहनों के साथ सात राष्ट्रीय खिताब जीते थे.

एलवेरा को साल 1965 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया और वह ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और जापान के खिलाफ भारत के लिए खेली थीं. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने कहा, एलवेरा ब्रिटो के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ.

ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने कहा, उन्होंने महिला हॉकी में बहुत कुछ हासिल किया और एक प्रशासक के रूप में राज्य खेल की सेवा करना जारी रखा. हॉकी इंडिया और पूरी हॉकी बिरादरी की ओर से, हम उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.

यह भी पढ़ें: Arun Lal Marriage: 28 साल छोटी बुलबुल से शादी रचाएंगे 66 साल के पूर्व क्रिकेटर

Last Updated :Apr 26, 2022, 4:05 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.