ETV Bharat / sports

COVID-19 के कारण 2022 CWG की इस योजना को किया गया खत्म

author img

By

Published : Aug 13, 2020, 12:14 PM IST

Updated : Aug 13, 2020, 12:23 PM IST

बर्मिंघम CWG 2022 के आयोजकों ने सिंगल एथलीट विलेज योजना को समाप्त करने का फैसला किया है. इस योजना के इतिहास में ऐसे पहली बार है जब किसी कारण वश योजना को समाप्त किया जा रहा है.

CWG 2022
CWG 2022

लंदन: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 के आयोजकों ने सिंगल एथलीट विलेज योजना को समाप्त करने का फैसला किया है. आयोजकों ने ये फैसला इसलिए लिया क्योंकि ऐसा पाया गया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे समय पर तैयार नहीं किया जा सकता है.

नए परिसर मॉडल के अनुसार 1600 खिलाड़ियों और अधिकारियों को एनईसी होटल परिसर और 1900 लोगों को वार्विक विश्वविद्यालय में रखा जाएगा.

CWG 2022
CWG 2022 का एथलिटिक ग्राउंड

आयोजकों ने एक बयान में कहा, "वैश्विक महामारी के प्रभाव की समीक्षा करने के बाद शहर के पैरी बार क्षेत्र में एक स्थान पर ही खेल गांव का निर्माण नहीं करने का फैसला किया गया जबकि खेलों के आयोजन में दो साल से कुछ कम का समय बचा है."

बयान के अनुसार, "खिलाड़ियों और अधिकारियों को बर्मिंघम विश्वविद्यालय, वारविक विश्वविद्यालय और द एनईसी होटल परिसर में तीन अलग स्थानों पर रखा जाएगा. बर्मिंघम 2022 खेलों के लिए रहने के स्थान का तीन परिसर का मॉडल खेलों के 77 करोड़ 80 लाख पाउंड के बजट में ही तैयार किया जाएगा. खेलों का आयोजन समय पर होगा."

बता दें कि इस बार कोविड-19 के चलते खेलों पर सबसे अधिक असर पड़ा है वहीं सबसे ज्यादा नुकसान भी खेलों ने ही झेला है. अब देखना ये होगा कि आगे किस तरह से खेल इससे उबर पाएंगे.

Last Updated : Aug 13, 2020, 12:23 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.