ETV Bharat / sports

जब माही ने अपने 'प्रिय' पर लुटाया प्यार तो बिपाशा बसु बोल उठीं ...

author img

By

Published : May 28, 2021, 9:28 PM IST

Updated : May 28, 2021, 11:06 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने जब अपने प्रिय चेतक पर प्यार लुटाया, तो मशहूर अभिनेत्री बिपाश बसु कमेंट करने से अपने आप को नहीं रोक सकीं. उनका कमेंट देखकर आप भी कह उठेंगे, वाह क्या बात है. पढ़ें पूरी स्टोरी.

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान और वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai super kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल टूर्नामेंट 2021 (IPL 2021) स्थगित होने के बाद अपने घर रांची में हैं.

इस दौरान वे अपने परिवार और पालतू जानवरों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. इसी कड़ी में उनके घर में हाल ही में लाए गए नए मेहमान चेतक घोड़े के साथ समय बिताते नजर आए. घोड़े की मसाज करते एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: जोफ्रा आर्चर को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रखने पर सहमत इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड

चेतक से बहुत प्यार करते हैं धोनी

धोनी जब भी रांची के अपने घर में रहते हैं, तो अपने परिवार के सदस्यों को पूरा समय देते हैं. इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी जानवरों के साथ भी समय बिताते हैं. धोनी के पास कई ब्रीड के बेहतरीन डॉग के अलावा नया मेहमान चेतक भी है. चेतक नाम के इस घोड़े से धोनी बेहद प्यार करते हैं.

रांची लौटने से पहले ही उनके फार्म हाउस में इस घोड़े को लाया गया था. उस दौरान भी धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी अपने विभिन्न सोशल मीडिया साइट पर चेतक का वीडियो और फोटो अपलोड किया था.

पालतू घोड़े चेतक को सहलाते हुए एम एस धोनी

एक बार फिर साक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें धोनी अपने घोड़े चेतक की मसाज करते हुए नजर आ रहे हैं. काले रंग का उनका यह घोड़ा आराम से लेटा हुआ है और धोनी उसके शरीर को सहलाते नजर आ रहे हैं. साक्षी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है 'लाड़ प्यार का समय'


पसंद किया जा रहा है यह वीडियो

धोनी के इस वीडियो को उनके प्रशंसकों के आलावा कई सेलिब्रिटी भी लाइक कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में कमेंट भी कर रहे हैं. बॉलीवुड की अभिनेत्री बिपाशा बासु ने भी कमेंट बॉक्स में लिखा है..ऑसम.

ये भी पढ़ें: धोनी भाई का बेस्ट आईपीएल के दूसरे हाफ में आएगा: दीपक चाहर

सोशल साइट्स पर एक्टिव हैं साक्षी सिंह धोनी

इससे पहले भी धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने सोशल साइट पर धोनी से जुड़े कई वीडियो पोस्ट किये हैं. अपने फार्म हाउस में पुरानी बाइक पर राइड करने के अलावा उनके घर में पालतू डॉग के साथ भी खेलते हुए कुछ दिन पहले ही वह नजर आए थे.

Last Updated :May 28, 2021, 11:06 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.