ETV Bharat / sports

Happy Birthday MS Dhoni : महेन्द्र सिंह धोनी आज मना रहे अपना 42वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर मिल रही बधाई

author img

By

Published : Jul 7, 2023, 10:26 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन पर लोग तरह तरह से बधाई दे रहे हैं और उनके साथ अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं....

Mahendra Singh Dhoni celebrating his 42nd birthday today
महेन्द्र सिंह धोनी का 42वां जन्मदिन

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार किए जाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी आज 42 साल के हो गए हैं. आज उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया में उनके प्रशंसकों व भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनकी उपलब्धियों को याद करते हुए उन्हें इस खास दिन पर शुभकामनाएं दी हैं.

दुनिया भर के क्रिकेट खिलाड़ियों में अपने स्वभाव व व्यवहार के चलते लोकप्रिय महेन्द्र सिंह धोनी भले ही अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय न हों, लेकिन उनके चहेतों में उनके प्रति दीवानगी कम नहीं हुई है. आज भी उनको वही सम्मान व प्रेम हासिल है, जो उनको कभी खेल के मैदान में खेलते समय हासिल था.

आपको याद होगा कि महेन्द्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2023 का खिताब जीतकर एक बार फिर से अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया था. महेन्द्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को न केवल पांचवीं खिताबी जीत दिलायी, बल्कि इस बात का भी लोहा मनवा दिया कि इस उम्र में भी उनका खेल के प्रति समर्पण कम नहीं हुआ है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनकी उपलब्धियों को याद किया है और ट्वीट करके उनके द्वारा जीती गयी आईसीसी ट्रॉफियों की चर्चा करते हुए तस्वीर साझा की है. जिसमें 2007 का पहला टी20 विश्व कप, 2011 का वन डे विश्वकप व 2013 की आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी की जीत को सराहा है.

  • Happy Birthday to the most successful captain of Team India, @msdhoni! Your charisma, leadership, and extraordinary skills continue to inspire millions around the globe. Thank you for your unparalleled contributions to Indian cricket. @BCCI pic.twitter.com/ogeFGRXhI2

    — Jay Shah (@JayShah) July 7, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने भी अपनी धोनी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए जन्मदिन पर बधाई दी है.

इसे भी पढ़ें..

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.