ETV Bharat / sports

MI vs RCB IPL 2023 : आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया, विराट-डुप्लेसिस ने जड़े ताबड़तोड़ अर्धशतक

author img

By

Published : Apr 2, 2023, 7:30 PM IST

Updated : Apr 3, 2023, 12:20 AM IST

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

23:02 April 02

MI vs RCB LIVE : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आरसीबी को 8 विकेट से हराकर इस सीजन में जीत के साथ शुरुआत की है. विराट कोहली 49 गेंद में 82 रन बनाकर नॉट आउट रहे. डू प्लेसिस ने भी 43 गेंद में 73 रनों की शानदार पारी खेली. दोनों ही खिलाड़ी ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को सीजन की पहली जीत दिला दी.

22:49 April 02

MI vs RCB LIVE : 15 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर (148/1)

15वें ओवर में फाफ डू प्लेसिस 43 गेंद में 73 रन बनाकर हुए आउट. विराट कोहली 46 गेंद में 71 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद. विराट कोहली और डु प्लेसिस दोनों ने ही इस मैच में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. आरसीबी को मैच जीतने के लिए 30 बॉल में मात्र 24 रन चाहिए.

22:36 April 02

MI vs RCB LIVE : विराट कोहली ने भी जड़ा अर्धशतक

विराट कोहली ने 38 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस के बीच की साझेदारी अब 113 रनों की हो चुकी है. आरसीबी को मैच में जीत के लिए 48 बॉल में 59 रन की जरूरत. 12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर (113/0)

22:28 April 02

MI vs RCB LIVE : 10 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर (97/0)

10 ओवर के खेल तक आरसीबी इस मैच में मुंबई इंडियंस से काफी आगे है. फाफ डू प्लेसिस (57) और विराट कोहली (36) रन बनाकर मैदान पर मौजूद हैं. आरसीबी को जीत के लिए अब 60 बॉल में मात्र 75 रन चाहिए.

22:26 April 02

MI vs RCB LIVE : डू प्लेसिस ने 29 गेंद में जड़ा अर्धशतक

आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने 29 गेंद का सामना करते हुए अपने 50 रन किए पूरे.

22:05 April 02

MI vs RCB LIVE : 5 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर (45/0)

172 रनों का पीछा कर रही आरसीबी को दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने एक तेज शुरुआत दिलाई है. विराट कोहली (17) और फाफ डू प्लेसिस (24) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

21:46 April 02

MI vs RCB LIVE : आरसीबी की बल्लेबाजी हुई शुरू

आरसीबी की ओर से ओपनिंग करने विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस मैदान पर उतरे. मुंबई इंडियंस की ओर से पहला ओवर इंपैक्ट प्लेयर की तौर पर आए बेहरेनड्रॉफ ने फेंका. 1 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर (5/0)

21:24 April 02

MI vs RCB LIVE : 20 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर (171/7)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही थी. 20 रन के स्कोर पर मुंबई ने अपने 3 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पहले अपनी टीम की पारी को संभाला फिर आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर स्कोर 171 तक पहुंचा दिया. तिलक वर्मा ने 46 बॉल में नाबाद 84 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के जड़े. आरसीबी की ओर से कर्ण शर्मा ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट झटके.

21:09 April 02

MI vs RCB LIVE : 18वें ओवर में मुंबई का 7वां विकेट गिरा

17वें ओवर की पहली गेंद पर हर्षल पटेल ने ऋतिक शौकीन (5) को फाफ डू प्लेसिस के हाथों कैच आउट कराया. डू प्लेसिस ने पीछे की तरफ दौड़ते हुए हवा में डाइव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा. 18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर (133/7).

21:01 April 02

MI vs RCB LIVE : तिलक वर्मा ने जड़ा 32 गेंद में जड़ा अर्धशतक

आरसीबी की गेंदबाजी के सामने मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ही टिक पाए हैं. तिलक ने 17वां ओवर लेकर आए आकाश दीप की पहली गेंद पर ही एक लंबा छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया.

20:57 April 02

MI vs RCB LIVE : 16वें ओवर में मुंबई इंडियंस का छठा विकेट गिरा

आरसीबी के स्टार स्पिनर कर्ण शर्मा ने टिम डेविड को 4 रन के निजी स्कोर पर किया क्लीन बोल्ड. 16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर (111/6).

20:52 April 02

MI vs RCB LIVE : 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर (102/5)

15 ओवर की समाप्ति पर बल्लेबाज तिलक वर्मा (45) और टिम डेविड (3) रन बनाकर मैदान पर मौजूद हैं. तिलक वर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं.

20:46 April 02

MI vs RCB LIVE : 14वें ओवर में मुंबई इंडियंस की आधी टीम लौटी पवैलियन

मुंबई इंडियंस की आधी टीम पवैलियन लौट गई है. 14वें ओवर की पांचवी गेंद पर आरसीबी के गेंदबाज कर्ण शर्मा ने नेहल वधेरा को 21 रन के निजी स्कोर पर किया आउट. 14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर (99/5).

20:26 April 02

MI vs RCB LIVE : 10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर (55/4)

आरसीबी के गेंदबाजी के सामने मुंबई इंडियंस की पारी लड़खड़ा गई है. 10 ओवर की समाप्ति पर तिलक वर्मा (18) और नेहल वधेरा (5) रन बनाकर मैदान पर मौजूद हैं.

20:19 April 02

MI vs RCB LIVE : 9वें ओवर में सूर्यकुमार यादव हुए आउट

सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म लगातार जारी है. आरसीबी के लिए अपना डेब्यू मैच खेल रहे माइकल ब्रेसवेल ने सूर्या (15) को शाहबाज के हाथों कैच आउट कराया. 9 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर (52/4).

19:59 April 02

MI vs RCB LIVE : छठे ओवर में मुंबई इंडियंस को लगा तीसरा झटका, कप्तान रोहित शर्मा हुए आउट

मुंबई इंडियंस को छठे ओवर में आरसीबी के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने सबसे बड़ा झटका दिया है. उन्होंने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को 1 रन के निजी स्कोर पर किया आउट. 6 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर (29/3)

19:53 April 02

MI vs RCB LIVE : 5 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर (19/2)

मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद ही खराब रही है. पांचवें ओवर की पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा का कैच पकड़ने के चक्कर में गेंदबाज सिराज और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक आपस में भिड़े. रोहित शर्मा (1) और सूर्यकुमार यादव (2) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद.

19:46 April 02

MI vs RCB LIVE : चौथे ओवर में मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा

चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा. आरसीबी के लिए अपना डेब्यू मैच खेल रहे तेज गेंदबाज रीस टॉपले ने कैमरन ग्रीन को 5 रन के निजी स्कोर पर किया आउट. 4 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर (5/1).

19:42 April 02

MI vs RCB LIVE : तीसरे ओवर में मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका

तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा. आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ईशान किशन को 10 रन के निजी स्कोर पर किया आउट. 3 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर (1/1).

19:29 April 02

MI vs RCB LIVE : मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी हुई शुरू

मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा और ईशान किशन ने ओपनिंग की. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने फेंका. 1 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर (2/0)

19:25 April 02

MI vs RCB LIVE : आरसीबी के लिए दो खिलाड़ी कर रहे अपना डेब्यू

बैटिंग ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल और गेंदबाज रीस टॉपले आज के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए डेब्यू कर रहे हैं.

19:01 April 02

MI vs RCB LIVE : आरसीबी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया.

18:53 April 02

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore

बैंगलोर : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का पांचवा मैच खेला गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियस की शुरुआत बेहद खराब रही थी. 20 रन के स्कोर पर उसने 3 विकेट गंवा दिए. लेकिन तिलक वर्मा के 46 बॉल में 84 रन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 172 रनों का लक्ष्य दिया. आरसीबी ने विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस के तोबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से 16.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान
इम्पैक्ट प्लेयर्स : विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, संदीप वारियर, रमनदीप सिंह

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग-11
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर्स : अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर, सोनू यादव, डेविड विली

Last Updated : Apr 3, 2023, 12:20 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.