ETV Bharat / sports

MI vs DC WPL 2023 : मुंबई इंडियंस की शर्मनाक हार, दिल्ली कैपिटल्स ने 9 विकेट से दी मात

author img

By

Published : Mar 20, 2023, 7:18 PM IST

Updated : Mar 20, 2023, 10:14 PM IST

mumbai indians vs delhi capitals
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

22:09 March 20

मारिजैन कप्प बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

मुंबई की पारी के तीसरे ओवर में लगातार दो गेंद में दो विकेट हासिल कर मुंबई इंडियंस की कमर तोड़ने वाली दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज मारिजैन कप्प को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है. मारिजैन कप्प ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए थे.

22:04 March 20

मुंबई इंडियंस को पीछे कर अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से करारी शिकस्त देने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है. मुंबई और दिल्ली दोनों ने ही अपने 7 मैचों में से 5 मैचों में जीत हासिल की है लेकिन नेट रन रेट के आधार पर दिल्ली कैपिटल्स मुंबई को पछाड़कर पहले नंबर पर पहुंच गई है.

21:50 March 20

दिल्ली कैपिटल्स ने 8.5 ओवर में जीता मैच

मुंबई इंडियंस द्वारा दिए गए 110 रन के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने मात्र 8.5 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया है.

21:31 March 20

5वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का पहला विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस की गेंदबाज हेले मैथ्यूज ने शेफाली वर्मा को 33 रन के निजी स्कोर पर किया आउट. 5 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर (59/1)

21:27 March 20

दिल्ली कैपिटल्स ने 4 ओवर में पूरे किए 50 रन

मात्र 110 रन का पीछा कर रही दिल्ली कैपिटल्स को दोनों ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा ओर मेग लैनिंग ने तेज शुरुआत दिलाई है. 4 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर (50/0)

20:56 March 20

20 ओवर में मुंबई इंडियंस ने बनाए मात्र 109 रन

दिल्ली कैपिटल्स की शानदार गेंदबाजी के सामने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए हैं. मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 109 का स्कोर बना पाया है. मुंबई इंडियंस की ओर से पूरा वस्त्राकर ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मारिजैन कप्प, जेस जोनासेन और शिखा पांडे ने 2-2 विकेट हासिल किए.

20:33 March 20

15वें ओवर में हरमनप्रीत कौर आउट

मुंबई इंडियंस का एक छोर संभाल कर रख रही कप्तान हरमनप्रीत कौर को शिखा पांडे ने 23 रन के स्कोर पर किया आउट. 16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर (85/6)

20:20 March 20

12वें ओवर में मुंबई इंडियंस का पांचवा विकेट गिरा

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज जेस जोनासेन ने पूजा वस्त्राकर को 26 रन के निजी स्कोर पर किया आउट. 12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर (61/5)

20:17 March 20

10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर (46/4)

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी बहुत खराब रही है. पूजा वस्त्राकर (17) और हरमनप्रीत कौर (13) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

19:57 March 20

7वें ओवर में मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा

सातवें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने अमेलिया केर को 8 रन के निजी स्कोर पर किया आउट. 7 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर (22/4)

19:53 March 20

5 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर (18/3)

मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत हुई है. दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के सामने मुंबई का टॉप ऑर्डर ध्वस्त हो गया है. हरमनप्रीत कौर (5) और अमेलिया केर (6) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

19:45 March 20

मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज शिखा पांडे ने चौथे ओवर में हेले मैथ्यूज को 5 रन के निजी स्कोर पर किया आउट. 4 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर (13/3)

19:37 March 20

मारिजैन कप्प ने तीसरे ओवर में झटके दो विकेट

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज मैरिजैन कप्प ने तीसरे ओवर की पहली दो गेंदों पर दो विकेट लिए हैं. पहली गेंद पर उन्होंने यास्तिका भाटिया (1) को आउट किया फिर अगली ही गेंद पर नेट साइवर-ब्रंट को गोल्डन डक पर आउट कर दिया. 3 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर (10/2)

19:30 March 20

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी हुई शुरू

हेले मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पहला ओवर मारिजैन कप्प ने फेंका. 1 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर (2/0)

19:08 March 20

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में एक बदलाव

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया की टॉस उनके कंट्रोल में नही है. उन्होंने बताया की प्लेइंग-11 में धारा गुज्जर के स्थान पर पूजा वस्त्राकर को शामिल किया गया है

19:00 March 20

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

18:59 March 20

MI vs DC

मुंबई : दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच महिला प्रीमियर लीग 2023 का 18वां मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों ही टीमें पॉइंट टेबल में शीर्ष दो नंबर की टीम हैं. दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं. दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11
हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, इस्सी वोंग, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11
मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिजैन कप्प, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, पूनम यादव

Last Updated : Mar 20, 2023, 10:14 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.