ETV Bharat / sports

MI Vs DC WP Final : मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीता WPL का खिताब

author img

By

Published : Mar 26, 2023, 7:23 PM IST

Updated : Mar 26, 2023, 11:06 PM IST

womens premier league 2023 final
महिला प्रीमियर लीग 2023 फाइनल

23:05 March 26

मुंबई ने दिल्ली को हराकर जीता खिताब

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट और 3 गेंद रहते हरा दिया. इसके साथ ही पहला महिला प्रीमियर लीग का खिताब मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हो गया है. मैच में मुंबई की ओर से नेट सिवर ब्रंट ने सबसे शानदार पारी खेली. सिवर ब्रंट ने 55 गेंद पर नाबाद 65 रन की पारी खेली. वहीं अमीलिया कर ने 8 गेंद पर नाबाद 14 रन की पारी खेली.

22:29 March 26

MI Vs DC WP Final LIVE: मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा.

मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट हरमनप्रीत कौर का रन आउट के रूप में गिरा. हरमनप्रीत ने 39 गेंद पर 37 रन बनाए.

21:47 March 26

MI Vs DC WP Final LIVE: मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा.

दिल्ली कैपिटल्स को दूसरी सफलता चौथी ओवर की चौथी गेंद पर जोनासन ने दिलाई. जोनासन ने हेली मैथ्यूज को अंरुधती के हाथों कैच आउट कराया. मैथ्यूज ने 12 गेंद पर 13 रन बनाए. हरमनप्रीत (9 पर 2) और सिवर ब्रंट (18 पर 7) क्रीज पर मौजूद.

21:42 March 26

MI Vs DC WP Final LIVE: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू, पहला झटका लगा.

मुंबई इंडियंस को पहला झटका यास्तिका भाटिया के रूप में लगा. राधा यादव ने दिल्ली को पहली सफलता दिलाते हुए दूसरे ओवर की तीसरे गेंद पर कैप्सी के हाथों यास्तिका को आउट कराया. यास्तिका ने 3 गेंद पर 4 रन बनाए.

21:06 March 26

दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर 131/9. शिखा और राधा की 54 रन की पार्टनरशिप

दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए. आखिर में शिखा पांड और राधा यादव ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की. दोनों ने 29 गेंद पर 54 रन की पार्टनरशिप की. राधा ने 12 गेंद पर 27 और शिखा ने 17 गेंद पर 27 रन बनाए. मुंबई की तरफ से हीली मैथ्यूज ने 4 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लिए. जबकि इसी वॉन्ग ने 4 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए. जबकि अमीलिया कर 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए.

20:45 March 26

MI Vs DC WP Final LIVE: 16वें ओवर में गिरे दो विकेट.

मुंबई इंडियंस को आठवीं और नौवीं सफलता मैथ्यूज ने 16वें ओवर की चौथी और आखिरी गेंद पर दिलाई. चौथी गेंद पर पहले मूनी को यास्तिका के हाथों स्टंप कराया. जबकि आखिरी गेंद पर तानिया भाटिया को बोल्ड किया. क्रीज पर शिखा पांडे और राधा यादव मौजूद.

20:41 March 26

MI Vs DC WP Final LIVE: दिल्ली सांतवा का छठा विकेट गिरा.

14वें ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यूज ने जोनासन को भी पवेलियन भेजा. जोनासन ने 11 गेंद पर मात्र 2 रन बनाए. क्रीज पर मीनू मनी और शिखा पांडे मौजूद

20:39 March 26

MI Vs DC WP Final LIVE: दिल्ली कैपिटल्स का छठा विकेट गिरा.

अमीलिया कर की 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर अंरुधति रेड्डी ने इशाक को कैच दिया. अंरुधती शून्य पर आउट हुईं.

20:34 March 26

MI Vs DC WP Final LIVE: दिल्ली कैपिटल्स का पांचवां विकेट गिरा.

दिल्ली कैपिटल्स का पांचवां विकेट मेग लैनिंग के रूप में गिरा. मैथ्यूज की 12वें ओवर की चौथी गेंद पर जोनासन ने शॉट खेला. दोनों खिलाड़ी सिंगल के लिए भागे लेकिन हरमनप्रीत ने विकेटकीपर को थ्रो कर लैनिंग को रन आउट किया. लैनिंग ने 29 पर 34 रन बनाए.

20:21 March 26

MI Vs DC WP Final LIVE: दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट गिरा.

दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट मैरिजन कप के रूप में गिरा. अमीलिया कर की 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर मैरिजन विकेटकीपर यास्तिका के हाथों आउट हुईं. 11 ओवर के बाद स्कोर 74/4

20:01 March 26

MI Vs DC WP Final LIVE: इसी वॉन्ग को एक और विकेट

इसी वॉन्ग ने मुंबई इंडियंस को एक और सफलता दिलाई है. इसी 5वें ओवर की दूसरे गेंद पर प्वाइंट् पर खेला. गेंद सीधे मैथ्यूज के हाथों में गई. 6 ओवर के बदा स्कोर 36/3. लैनिंग (15 पर 17) मैरिजन कैप 1 रन.

19:45 March 26

MI Vs DC WP Final LIVE: इसी वॉन्ग ने झटके 2 विकेट

मुंबई को दूसरे ओवर में ही सफलता मिली. इसी वॉन्ग के दूसरे ओवर के तीसरी और 5वीं बॉल पर पहले शेफाली वर्मा और फिर ऐलिस कैप्सी आउट हुईं. शेफाली ने 4 गेंद पर 11 रन और कैप्सी शून्य पर पवेलियन लौटीं. जेमिमाह रॉड्रिग्स (4 पर 8) और मेग लैनिंग (8 पर 10) क्रीज पर मौजूद. 3 ओवर के बाद स्कोर 29/2.

19:30 March 26

MI Vs DC WP Final LIVE : दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू

दिल्ली की तरफ से मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने ओपनिंग की. मुंबई की तरफ से पहला ओवर नेट सिवर ब्रंट ने डाला. एक ओवर के बाद स्कोर 2/0

19:16 March 26

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया.

मुंबईः महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला आज हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस और मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट और 3 गेंद रहते हरा दिया. इसके साथ ही पहला महिला प्रीमियर लीग का खिताब मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हो गया है. मैच में मुंबई की ओर से नेट सिवर ब्रंट ने सबसे शानदार पारी खेली. सिवर ब्रंट ने 55 गेंद पर नाबाद 65 रन की पारी खेली. वहीं अमीलिया कर ने 8 गेंद पर नाबाद 14 रन की पारी खेली.

मुंबई इंडियंस की टीम
हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर, नैटली सिवर ब्रंट, अमीलिया कर, हुमैरा काजी, पूजा वस्त्रकर,अमनजोत कौर, जिंतामणी कलिता, इसी वॉन्ग, सैका इशाक.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम
मेग लानिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, ऐलिस कैप्सी, मैरिजन कैप, जेमिमाह रॉड्रिग्स, जेस जॉनासन, तानिया भाटिया (कीपर), अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, मीनू मनी.

ये भी पढ़ेंः MI vs DC Final : हरमनप्रीत कौर या मेग लेनिंग, जानिए कौन है चैंपियन बनने का बड़ा दावेदार?

Last Updated : Mar 26, 2023, 11:06 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.