ETV Bharat / sports

IPL 2023 : रोहित शर्मा के ऊपर होगा इस बात का दबाव, महिलाओं के खिताब जीतते ही बढ़ी उम्मीद

author img

By

Published : Mar 28, 2023, 2:01 PM IST

आईपीएल 2022 की सीजन मुंबई इंडियंस के लिए एक बुरे सपने जैसा था, जिसे भूलकर अबकी बार मुंबई इंडियंस कप्तान रोहित शर्मा नए जोश के साथ मैदान में उतरेंगे. उनकी टीम पर महिलाओं के द्वारा पहला खिलाब जीतने का भी प्रेशर होगा....

Mumbai Indians Rohit Sharma
मुंबई इंडियंस कप्तान रोहित शर्मा

मुंबई : आईपीएल 2023 की शुरुआत इसी सप्ताह में शुक्रवार से होने जा रही है. मुंबई की महिला खिलाड़ियों द्वारा डब्ल्यूपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद मुंबई इंडियंस पर एक बार फिर से बेहतरीन प्रदर्शन करने का दबाव बढ़ेगा. भलेहि 2022 का आईपीएल मुंबई इंडियंस के लिए एक बुरे सपने जैसा था, लेकिन अबकी बार मुंबई इंडियंस को महिला खिलाड़ियों की तरह धमाकेदार प्रदर्शन करना होगा.

आप को बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम में 2008 से लेकर 2022 तक के बीच अब तक 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है. मुंबई इंडियन्स की टीम 2013, 2015, 2017 में एक-एक साल के अंतर पर इस खिताब को जीता था, जबकि साल 2019 और 2020 में लगातार इसे जीतने में सफल रही. लेकिन आईपीएल का 2022 वाला सीजन मुंबई इंडियन्स का सबसे खराब सीजन माना जाता है, जिसमें वह 10 टीमों में सबसे निचली पायदान पर थी. अबकी बार उसे 10वें स्थान से टॉप पर पहुंचने का सफर तय करना है. इसके लिए अबकी बार मुंबई के कोच मार्क बाउचर और कप्तान रोहित शर्मा के ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी होगी.

पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से
मुंबई इंडियंस टीम का पहला मुकाबला 2 अप्रैल को बेंगलुरु में खेला जाएगा. सबसे अधिक बार आईपीएल जीतने वाली टीम का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ होगा. शाम 7:30 बजे होने वाले इस मैच में रोहित शर्मा की टीम के ऊपर आईपीएल का खिताब एक बार फिर से जीतने का दबाव होगा. यह दबाव मुंबई इंडियंस की महिला टीम द्वारा खिताब जीतने के बाद और भी बढ़ गया है.

Mumbai Indians  Records in IPL Trophy
मुंबई इंडियंस का आईपीएल में सफरनामा

पहले सीजन में छठां स्थान, 2013 में पहला खिताब
आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम ने 2008 से लेकर अब तक खेले गए सभी आईपीएल सीजन में खेलने वाली कुछ टीमों में से एक है. पहले सीजन में छठें स्थान से शुरू हुआ मुंबई इंडियंस का सफर सभी टीमों में से सबसे बेहतरीन रहा है. आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम पहली बार 2013 में चैंपियन बनी थी, जब अनिल कुंबले की कोचिंग और रिकी पोंटिंग की कप्तानी में चैंपियन बनने का गौरव हासिल हुआ. यह जसप्रीत बुमराह का पहला आईपीएल था. इसी सीजन में सचिन ने रिटायरमेंट का ऐलान किया था.

Mumbai Indians Rohit Sharma Hope For 6th IPL Trophy
मुंबई इंडियंस कप्तान रोहित शर्मा

2019-20 तक सर्वश्रेष्ठ टीम
इसके बाद 2015 में एक बार फिर से मलिंगा की शानदार गेंदबाजी व लेंडल सिमंस जैसे खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत खिताब जीत लिया. इसके बाद एक बार फिर 2017 में महेला जयवर्धने के कोच बनने के बाद हार्दिक पांड्या और बुमराह के दम पर मुंबई की टीम आईपीएल चैंपियन बन गयी. इसके एक साल बाद 2019 में एक बार फिर से रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल का खिताब दिलवाया और इसमें बुमराह और मलिंगा की जोड़ी ने 35 विकेट झटक कर टीम को चैंपियन बनाने में मदद की. फिर 2020 में भी मुंबई इंडियंस की टीम ने यह खिताब अपने पास रखा. इस दौरान अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में सूर्यकुमार यादव व ईशान किशन ने बल्लेबाजी के साथ-साथ ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी की थी.

2022 में सबसे खराब प्रदर्शन
लेकिन 2020 के बाद 2021 में मुंबई इंडियन की टीम पांचवें स्थान पर और 2022 में 10वें स्थान पर थी. 2022 में किया गया प्रदर्शन मुंबई इंडियन का सबसे खराब प्रदर्शन था. आईपीएल के इस सबसे खराब प्रदर्शन को भूलकर एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की टीम महिलाओं की ही तरह आईपीएल चैंपियन बनने की कोशिश करेगी. इस पर सबसे अधिक दबाव रोहित शर्मा तो होगा. रोहित शर्मा 2013 से मुंबई इंडियन के साथ जुड़े हुए हैं. रोहित शर्मा ने इस दौरान मिडिल ऑर्डर से लेकर टॉप ऑर्डर तक बल्लेबाजी की है और मुंबई इंडियन्स के लिए खूब रन बनाए हैं. एक बार फिर उनके ऊपर इस बात का दबाव होगा कि वह मुंबई इंडियंस को छठवां खिताब दिलाने में मदद करें.

इसे भी पढ़ें.. IPL 2023 Star Sports : स्टार स्पोर्ट्स करेगा 'सबटाइटल फीड' लॉन्च, फैंस की जरूरत के हिसाब से होंगे फीचर

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.