ETV Bharat / sports

MI vs RCB : आंकड़े मुंबई के पक्ष में, भारी भरकम दिख रही है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

author img

By

Published : May 9, 2023, 10:02 AM IST

Updated : May 9, 2023, 11:55 AM IST

MI vs RCB Head to Head Match Preview
मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होगा तो दोनों टीमें एक दूसरे को हराकर प्ले ऑफ की रेस में खुद को आगे रखने की कोशिश करेंगी. दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ तगड़ा रिकॉर्ड है..

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में खेले जाने वाले 54वें मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है. भारतीय समयनुसार रात में 7:30 बजे से होने वाले इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एक दूसरे को हराकर खुद को प्ले ऑफ की दौड़ में शामिल करने की कोशिश करेगी. दोनों टीमों के अंक बराबर हैं लेकिन रन औसत के हिसाब से मुंबई इंडियंस पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भारी है और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है. जबकि मुंबई इंडियंस इतने ही अंकों के साथ सातवें स्थान पर खिसक गयी है.

प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए मशक्कत कर रही मुंबई इंडियंस की टीम अपने घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी. जहां पर खेले गए अधिकांश मैच मुंबई इंडियंस ने जीते हैं. मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेल गए आखिरी 6 मैचों का आंकड़ा देखें तो पता चलता है कि इस मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को केवल एक जीत नसीब हुयी है.

  • MI vs RCB in Wankhede Stadium in the last 6 matches in IPL:

    - MI won
    - MI won
    - RCB won
    - MI won
    - MI won
    - MI won

    RCB last won in Wankhede stadium against MI in 2015. pic.twitter.com/gcnS7ykE8U

    — Johns. (@CricCrazyJohns) May 9, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

वहीं अगर मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अंतिम 6 मैचों का रिकॉर्ड देखें तो पता चलता है कि मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पांच बार हराया है और मुंबई को केवल एक जीत मिली है. ऐसी स्थिति में आज घरेलू मैदान का मुंबई इंडियंस की टीम कितना फायदा उठा पाती है, यह देखने वाली बात होगी.

  • RCB vs MI in the last 6 matches in IPL:

    - RCB won
    - RCB won
    - RCB won
    - RCB won
    - MI won
    - RCB won pic.twitter.com/jxuCD5gWVW

    — Johns. (@CricCrazyJohns) May 9, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेल गए मैचों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखें तो पता चलता है कि मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं, जिसमें आरसीबी ने 14 बार जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 17 मैचों में हराया है. इस तरह से ओवर ऑल रिकॉर्ड में मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर भारी है.

MI vs RCB Head to Head Match Preview
मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

इसे भी पढ़ें...Virat Kohli : मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले अभ्यास सत्र में सचिन से मिले विराट, वायरल हुईं तस्वीरें

Last Updated :May 9, 2023, 11:55 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.