ETV Bharat / sports

Death Overs Sixer King : डेथ ओवर्स के सिक्सर किंग हैं महेन्द्र सिंह धोनी, ऐसा है माही का रिकॉर्ड

author img

By

Published : May 11, 2023, 11:50 AM IST

Updated : May 11, 2023, 12:36 PM IST

Mahendra Singh Dhoni is the sixer king in death overs
महेन्द्र सिंह धोनी

डेथ ओवर्स में अपनी धुंआधार बल्लेबाजी के लिए महेन्द्र सिंह धोनी सिक्सर किंग कहे जाते हैं. वह कई खिलाड़ियों से इस मामले में काफी आगे हैं...

चेन्नई : इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का डेथ ओवर्स में धुआंधार बल्लेबाजी और सर्वाधिक छक्के मारने के लिए जाने जाते हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में 17वें ओवर में बैटिंग करने और केवल 9 गेंदों का सामना किया. इस दौरान वह दर्शकों को अपनी बैटिंग के कायल बना गए और टीम को जीतने की स्थिति में पहुंचा दिया था.

  • Most sixes in the death overs (17-20) in IPL

    162 - MS Dhoni
    127 - Kieron Pollard
    112 - AB de Villiers
    87 - Andre Russell
    78 - Rohit Sharma#IPL2023 #MSDhoni

    — CricTracker (@Cricketracker) May 10, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले गए मैच के 19वें ओवर में धुआंधार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. खलील अहमद के द्वारा फेंके गए इस ओवर में 2 छक्के और 1 चौके की मदद से धोनी ने कुल 20 रन बनाकर टीम आंकड़ा 150 के पास पहुंचा दिया था.

इस तरह से एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी मैच के आखिरी ओवरों में 9 गेंदों पर 20 रन बनाकर अपनी बैटिंग की छाप छोड़ी और दिखाया कि क्यों उनको अभी भी अच्छे मैच फिनिशर में गिना जाता है. अगर महेंद्र सिंह धोनी के डेथ ओवर्स में 17 से 20 ओवरों के दौरान मारे गए छक्कों का रिकॉर्ड देखा जाय तो धोनी ने आईपीएल के डेथ ओवर्स में कुल 162 छक्के मारे हैं, जो बाकी खिलाड़ियों के काफी अधिक है. जबकि दूसरे नंबर पर कीरॉन पोलार्ड हैं, जिन्होंने 127 छक्के लगाए हैं. इसके अलावा देखा जाए तो 112 छक्कों के साथ ए बी डिविलियर्स तीसरे स्थान पर हैं और 87 छक्कों के साथ आंद्रे रसैल चौथे स्थान पर काबिज हैं. वहीं मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा 78 छक्के लगाकर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं.

इसे भी देखें... Shivam Dube : शिवम दुबे ने IPL में हासिल की खास उपलब्धि, लंबा छक्का जड़कर गेंद को बनाया तारा

Last Updated :May 11, 2023, 12:36 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.