ETV Bharat / sports

IPL Points Table: बस एक क्लिक में जानिए अंक तालिका का हाल

author img

By

Published : Apr 14, 2022, 4:48 PM IST

Updated : Apr 14, 2022, 6:55 PM IST

राजस्थान रॉयल्स इस समय आईपीएल 2022 अंक तालिका में चार मैचों में छह अंकों के साथ नंबर एक पर है. उसके बाद दूसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है. वहीं, मुंबई इंडियंस लगातार पांचवीं हार के बाद अंक तालिका में सबसे नीचे आ गया है.

Indian Premier League 2022  IPL 2022  Sports News  Cricket News  Ank Talika  ipl point Table  आईपीएल 2022  आईपीएल प्वाइंट टेबल  आईपीएल की खबर  खेल में क्या हो रहा  आईपीएल में आज का मैच  ipl today Match
ipl point Table

हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के चल रहे 15वें सीजन में मुंबई इंडियंस अब तक लगातार पांच मैच हार चुकी है. 23वें मैच में पंजाब किंग्स ने 12 रन से मुंबई इंडियंस को हराया. 199 के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई नौ विकेट पर कुल 186 रन पर सिमट गई और 12 रन से मैच हार गई. पीबीकेएस की तरफ से शिखर धवन (70) और मयंक अग्रवाल (52) ने अर्धशतक बनाए, जबकि ओडियन स्मिथ ने 30 रन देकर चार विकेट लिए.

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) इस समय आईपीएल 2022 अंक तालिका में चार मैचों में छह अंकों के साथ शीर्ष पर है. उनके बाद दूसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) है. समान अंक के साथ पीबीकेएस तीसरे स्थान पर (छह अंक) है. इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के भी छह अंक हैं और वह चौथे नंबर पर काबिज है. इतने ही अंक के साथ गुजरात टाइटंस (छह अंक) पांचवें नंबर पर है.

Indian Premier League 2022  IPL 2022  Sports News  Cricket News  Ank Talika  ipl point Table  आईपीएल 2022  आईपीएल प्वाइंट टेबल  आईपीएल की खबर  खेल में क्या हो रहा  आईपीएल में आज का मैच  ipl today Match
ipl point Table

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर छठे स्थान पर काबिज है और उसके अब तक बैग में छह अंक हैं. दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद चार-चार अंकों के साथ क्रमश: सातवें और आठवें स्थान पर हैं. चेन्नई सुपर किंग्स दो अंकों के साथ नौवें स्थान पर है, जबकि मुंबई अंक तालिका में सबसे नीचे है. मुंबई इंडियंस ने अपने पांच में से सभी मुकाबले गंवा दिए हैं, जबकि चेन्नई को पांच में से एक में जीत मिली है.

यह भी पढ़ें: IPL 2022: लगातार 5वीं हार के बाद रोहित शर्मा का बड़ा बयान सामने आया

छह अंक हासिल कर चुकी गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट 0.097 है. वहीं, आरसीबी का नेट रन रेट 0.006 है. दिल्ली कैपिटल्स का नेट रन रेट 0.476 है. लेकिन इसके चार ही अंक हैं. सनराइजर्स हैदराबाद का नेट रन रेट -0.501 है. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स को नेट रन रेट -0745 है. प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे खड़ी मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट -1.072 है.

यह भी पढ़ें: IPL 2022: बाप रे बाप! रोहित शर्मा हारे तो हारे, अब 24 लाख रुपए जुर्माना भी भरेंगे

Last Updated : Apr 14, 2022, 6:55 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.