ETV Bharat / sports

MS Dhoni Biggest Taxpayer In Jharkhand : झारखंड में सबसे बड़े इंडिविजुअल टैक्सपेयर बने धोनी

author img

By

Published : Apr 4, 2023, 4:39 PM IST

CSK Captain Dhoni Biggest Taxpayer In Jharkhand : इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बावजूद भी महेंद्र सिंह धोनी झारखंड में सबसे ज्यादा कर भुगतान करने वाले व्यक्ति बन गए हैं. धोनी झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वालों की लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं.

MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली : इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सालाना आय पर कोई असर नहीं पड़ा है. वित्त वर्ष 2022-23 में उनकी आमदनी बीते साल 2021-22 की आय के लगभग बराबर रहने की उम्मीद जताई जा रही है. आयकर विभाग में उनकी ओर से जमा किया गया एडवांस टैक्स इसका प्रूफ है. एमएस धोनी ने इस साल 31 मार्च को खत्म हुए वित्तीय वर्ष के लिए आयकर विभाग को कुल 38 करोड़ रुपए बतौर एडवांस टैक्स चुकाए हैं. पिछले साल यानी वर्ष 2021-22 में भी उन्होंने इतनी ही राशि एडवांस टैक्स के रूप में जमा की थी. इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस साल उनकी आमदनी पिछले साल के बराबर रही है.

एमएस धोनी ने वर्ष 2020-21 में एडवांस टैक्स के तौर पर 30 करोड़ के करीब की रकम जमा की थी. आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी इस साल 2023 में भी झारखंड के सबसे बड़े इंडिविजुअल टैक्स पेयर रहे हैं. धोनी की ओर से जमा कराये गए 38 करोड़ के एडवांस टैक्स के आधार पर वर्ष 22-23 में उनकी आय लगभग 130 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद बनी हुई है. आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, धोनी ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट के करियर की शुरूआत की, तभी से लगातार झारखंड में इंडिविजुअल टैक्सपेयर बन हुए हैं. वर्ष 2019-20 में उन्होंने 28 करोड़ और इसके पहले 2018-19 में भी लगभग इतनी ही राशि आयकर के तौर पर चुकाई थी. इसके पहले उन्होंने 2017-18 में 12.17 करोड़ और 2016-17 में 10.93 करोड़ का इनकम टैक्स पे किया था.

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. लेकिन इसके बाद भी धोनी ने बिजनेस की पिच पर शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं, इस साल आईपीएल 2023 के बाद धोनी क्रिकेट इस फॉर्मेट से भी संन्यास ले सकते हैं. धोनी ने कई कंपनियों में निवेश किया है, जिसमें स्पोर्ट्स वेयर, होम इंटीरियर की कंपनी होमलेन, पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करने वाली कंपनी कार्स 24, स्टार्टअप कंपनी खाता बुक, स्पोर्ट्स कंपनी रन एडम, क्रिकेट कोचिंग और ऑर्गेनिक फार्मिंग शामिल हैं. धोनी रांची में वह लगभग 43 एकड़ भूमि में ऑर्गेनिक फार्मिंग करवाते हैं.

पढ़ें- Rishabh Pant In IPL 2023 : आईपीएल में होगी ऋषभ पंत की एंट्री, एक्सीडेंट के बाद मैदान में पहली बार दिखेंगे!

(आईएएनएस)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.