ETV Bharat / sports

IPL 2023 1000th Six : डेवोन कॉन्वे ने जड़ा आईपीएल 2023 का ऐतिहासिक छक्का, जानें किसने लगाए हैं सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स

author img

By

Published : May 20, 2023, 11:28 PM IST

Updated : May 21, 2023, 12:08 AM IST

Devon Conway Hits IPL 2023 1000th Six
डेवोन कॉन्वे

Devon Conway Hits IPL 2023 1000th Six : चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए आईपीएल 2023 का ऐतिहासिक छक्का लगाया. इसके बाद आईपीएल के इस सीजन में 1000 सिक्स पूरे हो गए हैं.

नई दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में आईपीएल 2023 का ऐतिहासिक 1000वां छक्का लगाया. IPL के 67वें मैच में डेवोन कॉन्वे ने ललित यादव की गेंद पर सिक्स लगाया था. इसके बाद इस सीजन के 1000 सिक्स पूरे हो गए हैं. इस मैच में धोनी की टीम सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रनों से हरा दिया. इस मैच को जीतने के बाद सीएसके इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है.

डेवोन कॉन्वे ने आज के मैच में ललित यादव की गेंद पर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 1000वां छक्का लगया. 2023 के सीजन में यह कॉन्वे द्वारा मारा गया 13वां सिक्स और सीएसके के बल्लेबाज द्वारा मारा गया 112वां छक्का था. शिवम दुबे इस सीजन में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 14 मैचों में 30 छक्के जड़े हैं. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जोड़ी फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सबसे आगे हैं. डुप्लेसी ने अब तक 14 मैचों में 36 छक्के लगाए हैं, जबकि मैक्सवेल और शिवम दुबे ने 30-30 छक्के लगाए हैं. 110 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2023 में कम से कम एक-एक छक्का लगाया है.

IPL 2023 में इन बल्लेबाजों ने जड़े सबसे ज्यादा सिक्स
IPL 2023 के सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. इस सीजन में केकेआर के बल्लेबाजों ने 118 छक्के लगाए हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने सबसे कम छक्के जड़े हैं. इस सीजन में दिल्ली टीम के प्लेयर्स ने केवल 61 सिक्स जड़े हैं. आईपीएल 2023 में आरसीबी के कप्तान फॉफ डु प्लेसी ने सबसे ज्यादा 36 सिक्स लगाए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज शिवम दुबे का नाम आता हैं. शिवम दुबे 34 छक्के लगा चुके हैं.

पढ़ें- CSK VS DC IPL 2023 LIVE : चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रनों से हराया, प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी सीएसके

(आईएएनएस)

Last Updated :May 21, 2023, 12:08 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.