ETV Bharat / sports

MS Dhoni : जब भागते हुए पापा धोनी से मिलने बीच मैदान पर पहुंच गई बेटी जीवा, जानिए फिर क्या हुआ

author img

By

Published : May 11, 2023, 4:18 PM IST

ms dhoni with daughter ziva dhoni
बेटी जीवा धोनी के साथ एमएस धोनी

एमएस धोनी की बेटी जीवा धोनी का मैदान पर भागकर उन्हें गले लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. आप भी देखिए दोनो का ये खास वीडियो..

नई दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एमएस धोनी को आईपीएल का सबसे फेमस खिलाड़ी कहना गलत नहीं होगा. धोनी की फैन फॉलोइंग इतनी है कि सीएसके के होम ग्राउंड चेपॉक के अलावा जिस भी मैदान पर उसके मैच होते हैं वहां फारी संख्या में धोनी के फैंस उनको सपोर्ट करने पहुंचते हैं. धोनी के मैदान पर उतरते ही कोई भी स्टेडियम धोनी-धोनी के शोर से गूंज उठता है. बुधवार को सीएसके ने अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स को 27 रनों से मात दी. धोनी ने इस मैच में 9 गेंद में 20 रन बनाए. मैच के बाद धोनी की लाडली बेटी जीवा पापा से मिलने के लिए मैदान पर आ गई.

जब मैदान पर पहुंचकर जीवा धोनी ने पापा एमएस धोनी को लगाया गले
बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मैच में एसएस धोनी को चीयर्स करने के लिए बेटी जीवा और पत्नी साक्षी स्टेडियम में मौजदू थे. धोनी ने इस मैच में धोनी ने 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 9 गेंद में 20 रन बनाए. धोनी ने जब छक्के जड़े तो उनकी बेटी का खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह सीटी बजाती दिखी. मैच के बाद पापा एमएस धोनी से मिलने के लिए जीवा दौड़ते हुए मैदान पर पहुंच गई और उन्हें गले लगा लिया. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ये वीडियो शेयर की गई है. जिसमें धोनी बेटी जीवा की पोनीटेल को छेड़ते हुए नजर दिखाई दे रहे हैं.

आईपीएल 2023 में एमएस धोनी का अब तक का प्रदर्शन
इस सीजन में एमएस धोनी ने अपनी टीम के लिए मैच फिनिशर वाली भूमिका बखूबी निभाई है. धोनी ने टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारी खेली हैं. आईपीएल 2023 में एमएस धोनी ने 11 मैचों में 204.26 के शानदार स्ट्राइक रेट से 96 रन बनाए हैं और इस दौरान वो 6 बार वो नॉटआउट रहे हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 32 रन रहा है. उन्होंने अब तक वो 10 छक्के और 3 चौके जड़े हैं.

ये भी पढ़ें - IPL 2023 : डेविड वॉर्नर ने हार का ठीकरा दिल्ली के टॉप क्रम के बल्लेबाजों पर फोड़ा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.