ETV Bharat / sports

आईपीएल ऑक्शन में किस टीम को मिले कौन से खिलाड़ी, देखिए सभी 10 टीमों का पूरा स्क्वाड

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Dec 20, 2023, 1:16 PM IST

IPL 2024
आईपीएल 2024

इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को सबसे ज्यादा पैसे देकर कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा. आईपीएल की नीलामी पूरी होने के बाद सभी टीम का दल पूरा हो गया है तो आइए इस पर एक नजर डालते हैं.

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 का ऑक्शन दुबई में मंगलवार (19 दिसंबर) को पूरा हुआ. इस ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की बंपर लॉटरी लगी, जिनमें मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और युवा अनकैप्ड प्लेयर शुभम दुबे और समीर रिजवी जैसे नाम शामिल हैं. इन खिलाड़ियों को नीलामी में जमकर फायदा हुआ है.

इस नीलामी में मिचेल स्टार्क को केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा और वो आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को 20.5 करोड़ में खरीद कर उनको आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे मंहगा खिलाड़ी बना दिया. इन दोनों खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रूपए था.

भारत के युवा अनकैप्ड प्लेयर समीर रिजवी को 8.50 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा तो वहीं शुभम दुबे को राजस्थान रॉयल्स ने 5.80 करोड़ रुपए में खरीद लिया. इसके साथ ही इस नीलामी में कई खिलाड़ियों पर बोली लगी तो कई खिलाड़ियों को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा. अब हम आपको सभी टीमों का पूरा स्क्वाड बताने वाले है जो नीलामी के बाद साफ हो चुका है.

कोलकाता नाइट राउडर्स (केकेकआर) - श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, जेसन रॉय, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज़, सुयश शर्मा, रमनदीप सिंह, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, शेरफेन रदरफोर्ड, गस एटकिंसन, साकिब हुसैन, अनुकूल रॉय, चेतन सकारिया, अंगकृष रघुवंशी, मिशेल स्टार्क.

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) - एडेन मार्करम (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, हेनरिक क्लासेन, राहुल त्रिपाठी, मार्को यानसेन, वाशिंगटन सुंदर, सनवीर सिंह, मयंक अग्रवाल, ग्लेन फिलिप्स, ट्रेविस हेड, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, वानिंदु हसरंगा, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन,अब्दुल समद, उमरान मलिक, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, टी. नटराजन, मयंक मारकंडे, उपेन्द्र सिंह यादव, अनमोलप्रीत सिंह.

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) - महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान), रवीन्द्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक चाहर, मोइन अली, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, तुषार देशपांडे, डैरिल मिचेल, समीर रिज़वी, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली, राजवर्धन हंगरगेकर, शिवम दुबे, अजय मंडल, शेख रशीद, सिमरजीत सिंह , प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्षणा, निशांत सिंधु, रचिन रवीन्द्र, मुकेश चौधरी, मिशेल सेंटनर.

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) - संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, कुलदीप सेन, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नंद्रे बर्गर, एडम जाम्पा, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, नवदीप सैनी, रोवमैन पॉवेल, अवेश खान.

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) - ऋषभ पंत(कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, अभिषेक पोरेल, खलील अहमद, एनरिक नॉर्खिया, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, ललित यादव, इशांत शर्मा, यश ढुल, रिकी भुई, झाय रिचर्डसन, शाई होप, सुमित कुमार, स्वास्तिक छिकारा, लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्टवाल, प्रवीण दुबे, हैरी ब्रूक, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कुशाग्र, रसिख डार.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) - फाफ डु प्लेसिस(कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, रीस टॉपली, विल जैक्स, कर्ण शर्मा, यश दयाल, टॉम कुरेन, अल्ज़ारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, सौरव चौहान, स्वप्निल सिंह, मयंक डागर, विजयकुमार विशाक, मनोज भंडागे, आकाश दीप, हिमांशु शर्मा, मोहम्मद सिराज, राजन कुमार, कैमरन ग्रीन.

मुंबई इंडियंस (एम आई) - हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ईशान किशन, शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, जेसन बेहरेनडोर्फ, जसप्रित बुमराह, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका.

पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) - शिखर धवन (कप्तान), ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा, नाथन एलिस, सैम कुरेन, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायडे, विश्वनाथ प्रताप सिंह, प्रिंस चौधरी, राइसी रोसो, आशुतोष शर्मा, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत भाटिया, विदवथ कावेरप्पा , राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, शिवम सिंह.

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) - केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पंड्या, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, आयुष बडोनी, मार्क वुड, नवीन उल हक, अर्शिन कुलकर्णी, शिवम मावी, एम. सिद्धार्थ, डेविड विली, एश्टन टर्नर, मोहम्मद अरशद खान, रवि बिश्नोई, युद्धवीर सिंह, काइल मेयर्स, यश ठाकुर, प्रेरक मांकड़, अमित मिश्रा, मयंक यादव, मोहसिन खान, कृष्णप्पा गौतम.

गुजरात टाइटंस (जीटी) - शुभमन गिल (कप्तान), राशिद खान, केन विलियमसन, रिद्धिमान साहा, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, साई सुदर्शन, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, शाहरुख खान, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, सुशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, रॉबिन मिंज, साई किशोर, दर्शन नालकांडे, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, नूर अहमद, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव.

ये खबर भी पढ़ें : भारत के अनकैप्ड प्लेयर समीर रिजवी और शुभम दुबे पर हुई जमकर पैसों की बरसात, जानिए किस टीम में हुए शामिल
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.