ETV Bharat / sports

IPL Auction 2021: नीलामी के आखिर में अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा

author img

By

Published : Feb 18, 2021, 8:32 PM IST

Updated : Feb 18, 2021, 9:13 PM IST

अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस 20 लाख रुपये पर ही खरीदा.

arjun
arjun

चेन्नई : दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नई में जारी खिलाड़ियों की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने खरीदा. उन्हें बेस प्राइस 20 लाख रुपये पर ही खरीदा गया. मुंबई एकमात्र ऐसी टीम थी, जिसने अर्जुन के लिए बोली लगाई थी.

इसके साथ ही आईपीएल 2021 के लिए ऑक्शन खत्म हुआ.

इससे पहले केकेआर ने बेन कटिंग को 75 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा. इसके अलावा हनुमा विहारी अनसोल्ड रहे.

केदार जाधव और हरभजन सिंह पहले अनसोल्ड रहे, लेकिन दोबारा बोली लगने पर वह अपने बेस प्राइस पर बिके.

Last Updated : Feb 18, 2021, 9:13 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.