ETV Bharat / sports

अंबाती रायडू ने 8 दिनों में ही क्यों छोड़ी राजनीति?, सामने आई बड़ी वजह

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Jan 8, 2024, 4:23 PM IST

Ambati Rayudu
अंबाती रायडू

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने 9 दिनों में ही राजनीति से ब्रेक लेने का फैसला किया है. जिसके पीछे मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का बड़ा हाथ माना जा रहा है. जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

हैदराबाद : पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने अपने फैसले से एक बार फिर सभी को चौंका दिया है. पिछले कुछ दिनों में दाएं हाथ के इस क्रिकेटर ने कई यू-टर्न लिए हैं. रायडू ने कुछ दिन पहले ही आंध्र प्रदेश की युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) को ज्वाइंन किया था. 28 दिसम्बर को उन्होंने सत्ताधारी वाईएसआरसीपी प्रमुख और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की उपस्थिती में पार्टी का हाथ थामा था. लेकिन महज 9 दिनों बाद ही उनका राजनीति से मोहभंग हो गया और उन्होंने पार्टी के साथ-साथ राजनीति छोड़ने का फैसले से सभी को चौंका दिया.

  • సీఎం క్యాంప్‌ కార్యాలయంలో ముఖ్యమంత్రి శ్రీ వైఎస్‌ జగన్‌ సమక్షంలో వైఎస్సార్‌ కాంగ్రెస్‌ పార్టీలో చేరిన ప్రముఖ భారత క్రికెటర్‌ అంబటి తిరుపతి రాయుడు.

    ఈ కార్యక్రమంలో పాల్గొన్న డిప్యూటీ సీఎం నారాయణ స్వామి, ఎంపీ పెద్దిరెడ్డి మిథున్‌ రెడ్డి.#CMYSJagan#AndhraPradesh @RayuduAmbati pic.twitter.com/QJJk07geHL

    — YSR Congress Party (@YSRCParty) December 28, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

एक पोस्ट कर छोड़ी राजनीति
राजनीति में आने के 9 दिन बाद 6 जनवरी को ही अंबाती रायडू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर राजनीति से अंबाती ब्रेक लेने की बात कही. एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किए गए अपने इस पोस्ट में उन्होंने कहा, 'मैंने YSRCP पार्टी छोड़ने और कुछ समय के लिए राजनीति से बाहर रहने का फैसला किया है'. हालांकि, अब रायडू के राजनीति से ब्रेक लेने के पीछे की वजह सामने आई है. जिसके पीछे मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का बड़ा हाथ है.

  • This is to inform everyone that I have decided to quit the YSRCP Party and stay out of politics for a little while. Further action will be conveyed in due course of time.

    Thank You.

    — ATR (@RayuduAmbati) January 6, 2024 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

मुंबई इंडियंस के लिए राजनीति से लिया ब्रेक
अंबाती रायडू एक बार फिर से मैदान पर अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आयेंगे. रायडू के पॉलिटिक्स से ब्रेक लेने के पीछे मुंबई इंडियंस का हाथ है. दरअसल, रायडू यूएई की लीग आईएलटी20 में मुंबई इंडियंस एमिरेट्स की ओर से खेलेंगे. रायडू ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. इस पोस्ट में रायडू ने लिखा है, 'मैं अंबाती रायुडू 20 जनवरी से दुबई में आगामी आईएलटी20 में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करूंगा. जिसके लिए मुझे पेशेवर खेल खेलते समय राजनीतिक रूप से गैर-संबद्ध होना आवश्यक है'.

  • I Ambati Rayudu will be representing the Mumbai Indians in the upcoming ILt20 from jan 20th in Dubai. Which requires me to be politically non affiliated whilst playing professional sport.

    — ATR (@RayuduAmbati) January 7, 2024 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

आईपीएल से ले चुके हैं सन्यांस
अंबाती रायडू ने 2023 में आईपीएल से संन्यास ले लिया था. वो पिछले आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा थे. रायडू का आईपीएल करियर बेहद शानदार रहा था. उन्होंने 204 मैचों में 4332 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 22 अर्धशतक शामिल है. रायडू ने 55 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 47.06 के बेहतरीन औसत से कुल 1694 रन बनाए.

ये भी पढ़ें :-

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.