ETV Bharat / sitara

प्रियंका चोपड़ा को पसंद है दाल,रोटी

author img

By

Published : Feb 4, 2021, 10:06 AM IST

Priyanka Chopra just love roti, dal
प्रियंका चोपड़ा को पसंद है दाल,रोटी

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में खुलासा कुया है कि जब वह अमेरिका में होती हैं तब भारतीय भोजन को मिस करती हैं. उन्हे दाल और रोटी खाना बेहद पसंद है.

मुंबई : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को घर का बना खाना पसंद है. इतना पसंद है कि जब वह अमेरिका में होती हैं तब भारतीय भोजन को मिस करती हैं. भारतीय भोजन में उन्हे दाल और रोटी बेहद पसंद है.

अपने पसंदीदा भारतीय भोजन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरा पसंदीदा भारतीय भोजन घर का बना भारतीय भोजन है. मुझे रोटी, दाल बहुत पसंद है.'

अभिनेत्री को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में उनके अभिनय के लिए सराहा जा रहा है.

बता दें कि फिल्म 'व्हाइट टाइगर' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है.

अरविंद अडिगा द्वारा लिखित 'द व्हाइट टाइगर', समाज में वर्गीकरण और उसके संघर्ष की कहानी है. इस कहानी को बलराम के नजरिए से बताया गया है, जो एक निम्न-वर्गीय नागरिक है और एक अमीर आदमी और उसकी पत्नी के लिए ड्राइवर का काम करता है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, चौंकाने वाले मोड़ के साथ पात्रों के जीवन में बदलाव आते हैं. इसमें गरीबी, भ्रष्टाचार और वर्गीकरण को भी दिखाया गया है.

पढ़ें : हॉलीवुड में किसी ने मेरे लिए रास्ते नहीं बनाए हैं : प्रियंका चोपड़ा

फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं.

(इनपुट - आईएएनएस)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.