ETV Bharat / sitara

प्रियंका चोपड़ा जोनस 2021 के बाफ्टा पुरस्कारों के प्रस्तुतकर्ताओं में शामिल

author img

By

Published : Apr 9, 2021, 1:16 PM IST

After announcing Oscar nominations, PeeCee to now be a presenter at BAFTA
प्रियंका चोपड़ा जोनस 2021 के बाफ्टा पुरस्कारों के प्रस्तुतकर्ताओं में शामिल

प्रियंका चोपड़ा जोनस बाफ्टा पुरस्कारों के नॉमिनेशन की घोषणा करेंगी. इस से पहले पीसी ने अपने पति एवं पॉप स्टार निक जोनस के साथ ऑस्कर के नॉमिनेशन की घोषणा की थी.

लंदन : फिल्म अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनस को 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स (बाफ्टा) पुरस्कारों के लिए एक प्रस्तुतकर्ता के तौर पर चुने जाने की घोषणा की गई है.
कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण फरवरी में स्थगित हुए वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन रॉबर्ट अल्बर्ट हॉल में 10 और 11 अप्रैल को होगा.

बाफ्टा ने बृहस्पितवार को घोषणा की कि प्रियंका चोपड़ा जोनस के अलावा प्रस्तुतकर्ताओं में फोएब डिनेवोर, चिवेटल एजियोफोर, सिंथिया एरिवो, ह्यूग ग्रांट, रिचर्ड ई ग्रांट, टॉम हिडलस्टन, फेलिसिटी जोन्स, गुगु एम्बाथा रॉ, जेम्स मैकएवोय, डेविड ओयलोवो और पेड्रो पास्कल शामिल हैं.

After announcing Oscar nominations, PeeCee to now be a presenter at BAFTA
प्रियंका चोपड़ा जोनस 2021 के बाफ्टा पुरस्कारों के प्रस्तुतकर्ताओं में शामिल

पढ़ें : जाने कब करेंगी प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में वापसी

पीसी ने हाल ही में अपने पति एवं पॉप स्टार निक जोनस के साथ ऑस्कर के नॉमिनेशन की घोषणा की थी. प्रियंका चोपड़ा जोनस और लंदन के अन्य कलाकार प्रस्तुतकर्ताओं के अलावा लॉस एंजिलिस से रोज बायर्न, आंद्रा डे, अन्ना केंड्रिक और रेनी जेलवेगर अतिरिक्त प्रस्तुतकर्ताओं के तौर पर शामिल होंगे.

पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ने पूरी की 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग

अभिनेत्री की आखिरी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ बाफ्टा में दो श्रेणियों में नामित है. इसमें सर्वश्रेष्ठ मुख्य कलाकार की श्रेणी में आदर्श गौरव का नाम और निर्देशक श्रेणी में रूपांतरित पटकथा के लिए रमीन बहरानी का नाम शामिल है.

(इनपुट -भाषा)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.