ETV Bharat / science-and-technology

मंगल पर नासा के रोवर ने पहली बार 21 फुट की दूरी तय की

author img

By

Published : Mar 6, 2021, 11:00 AM IST

NASA rover on Mars, नासा
मंगल पर नासा के रोवर ने पहली बार 21 फुट की दूरी तय की

नासा के पर्सेवियरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर अपने पहले प्रायोगिक मुहिम में 21 फुट की दूरी तय की. इस प्रक्रिया में रोवर शुक्रवार को आगे और पीछे चला. यह प्रक्रिया करीब 33 मिनट तक बेहद सुगमता से चली.

केप कैनावेरल (अमेरिका): हाल में मंगल की सतह पर उतरे नासा के रोवर ने इस सप्ताह लाल ग्रह पर अपने पहले प्रायोगिक मुहिम में 21 फुट की दूरी तय की.

मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना तलाशने की मुहिम के तहत पर्सेवियरेंस रोवर ग्रह की सतह पर उतरने के दो सप्ताह बाद अपने स्थान से कुछ दूर चला.

रोवर शुक्रवार को आगे और पीछे चला. यह प्रक्रिया करीब 33 मिनट तक बेहद सुगमता से चली.

कैलिफोर्निया के पासाडेना में नासा के जेट प्रणोदक प्रयोगशाला ने एक संवाददाता सम्म्मेलन में इस घटना की तस्वीरें साझा कीं.

इंजीनियर अनास जराफियान ने कहा कि रोवर के चलने और उसके पहियों के निशान देखकर मैं बहुत खुश हूं.

उन्होंने यह भी कहा कि अभियान में यह बहुत बड़ी उपलब्धि है.

जितनी जल्दी पर्सेवियरेंस पर सिस्टम का नियंत्रण पूरा होगा, रोवर एक प्राचीन नदी के डेल्टा के लिए आगे बढ़ेगा और धरती पर लौटने से पहले वहां से चट्टानें एकत्र करेगा.

इसे भी पढ़ेंः कुछ हफ्तों में 'परसिवरेंस' रोवर के रोमांचक कार्य सामने आएंगे : नासा इंजीनियर

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.