ETV Bharat / international

दिनेश गुणवर्धने श्रीलंका के प्रधान मंत्री नियुक्त

author img

By

Published : Jul 22, 2022, 10:47 AM IST

Updated : Jul 22, 2022, 11:14 AM IST

दिनेश गुणवर्धने को श्रीलंका के प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है. उन्होंने आज कोलंबो के फ्लावर रोड स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली.

दिनेश गुणवर्धने श्रीलंका के प्रधान मंत्री नियुक्त
दिनेश गुणवर्धने श्रीलंका के प्रधान मंत्री नियुक्त

कोलंबो: दिनेश गुणवर्धने को श्रीलंका के प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है. उन्होंने आज कोलंबो के फ्लावर रोड स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. दिनेश गुणवर्धने संसद सदस्य हैं. और पहले भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. उन्हें साल 2020 के संसदीय चुनाव के बाद विदेश संबंध मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था. इससे पहले गुरुवार को देश के आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के कोलंबो में संसद भवन के नेता दिनेश गुणवर्धने एक बौद्ध मंदिर पहुंचे. वहां वे रानिल विक्रमसिंघे की प्रतीक्षा कर रहे थे, जिन्हें संविधान के तहत आठवें कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चुना गया है.

पढ़ें: रानिल विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति

श्रीलंका अभी आर्थिक बदहाली से जूझ रहा है. देश की आर्थिक स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि जनता सड़कों पर उतर आई और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. जनता के आक्रोश और पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया के खिलाफ नाराजगी को देखते हुए मची राजनीतिक उथल-पुथल के बीच गोटाबाया देश छोड़कर भाग गए और अपने पद से इस्तीफा दे दिया. प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया और फिर चुनाव में मिली जीत के बाद विक्रमसिंघे ने देश की सत्ता संभाल ली है. लेकिन नए राष्ट्रपति और उनकी कैबिनेट के लिए चुनौतियां मुंह बाए खड़ी हैं.

Last Updated : Jul 22, 2022, 11:14 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.