ETV Bharat / international

रूस ने नाटो के लिए अपना मिशन स्थगित किया : विदेश मंत्री

author img

By

Published : Oct 18, 2021, 10:12 PM IST

सैन्य गठबंधन में रूस के मिशन के आठ सदस्यों को नाटो द्वारा निष्कासित करने के बाद रूस ने इसका जवाब दिया है. उसने नाटो के लिए अपना मिशन स्थगित करने का एलान किया. पढ़ें पूरी खबर...

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

मॉस्को : रूस के विदेश मंत्री ने सोमवार को कहा कि उनका देश नाटो (30 देशों की सेनाओं का संगठन) के लिए अपना मिशन स्थगित कर रहा है.

विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि सैन्य गठबंधन में रूस के मिशन के आठ सदस्यों को नाटो द्वारा पिछले हफ्ते निष्कासित करने के जवाब में यह कदम उठाया गया है.

नाटो ने कहा कि वे खुफिया अधिकारियों के तौर पर गोपनीय तरीके से काम कर रहे थे और उसने अपने मुख्यालय में मॉस्को की टीम को आधा कर दिया.

पढ़ें : नाटो सदस्यों के बीच खुफिया सूचनाएं साझा करने, सहयोग बढ़ाने पर अमेरिका का जोर

लावरोव ने घोषणा की कि मॉस्को में नाटो के सैन्य संपर्क एवं सूचना कार्यालयों को बंद कर दिया जाएगा.

(पीटीआई-भाषा)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.