ETV Bharat / entertainment

Year Ender 2022: आलिया भट्ट-रणबीर कपूर समेत इन सितारों के घर इस साल गूंजी किलकारी

author img

By

Published : Dec 23, 2022, 8:01 PM IST

साल 2022 विदाई की दहलीज पर खड़ा है. इस साल आलिया भट्ट-रणबीर कपूर समेत कई सेलेब्स पैरेंट्स बने हैं. आइए न्यूली पैरेंट्स बने सेलेब्स पर डालते हैं एक नजर.

Year Ender 2022
Etv Bharat

मुंबई: साल 2022 अपने अंतिम महीने दिसंबर में चल रहा है. ऐसे में इस साल काफी परिवर्तन हुए. कई मशहूर सितारों ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया तो कई ने इस साल सात फेरे लेकर जीवनसाथी के साथ सात जन्मों तक जीने और मरने की कसमें खाई और एक-दूजे का हाथ थाम लिया. 2022 में कई सितारों के घर किलकारी गूंजी और वे इस साल पैरेंट्स बने. इस लिस्ट में आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा जोनास-निक जोनास समेत कई सेलेब्स हैं. आइए न्यूली पैरेंट्स बने सेलेब्स पर डालते हैं एक नजर.

प्रियंका चोपड़ा जोनास-निक जोनास: 22 जनवरी 2022 में सरोगेसी के माध्यम से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास एक बेटी के पैरेंट्स बने हैं. निक और प्रियंका ने अपनी लाडली का नाम मालती मैरी चोपड़ा रखा है. इस खुशी को प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को जानकारी दी थी.

Year Ender 2022
प्रियंका चोपड़ा जोनास-निक जोनास

सोनम कपूर-आनंद आहूजा: इस क्रम में दूसरा नंबर आता है बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा और उनके व्यवसायी पति आनंद आहूजा का, सोनम ने 20 अगस्त को एक बेटे को जन्म दिया. सोनम और आनंद ने अपने लाडले का नाम वायु रखा है. सोनम और आनंद रिलेशनशिप में रहने के बाद मई 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे. दिल्ली 6 एक्ट्रेस ने मार्च 2022 में अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी.

Year Ender 2022
सोनम कपूर-आनंद आहूजा

काजल अग्रवाल-गौतम किचलू: एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और उनके पति, उद्यमी गौतम किचलू 19 अप्रैल 2022 को एक बेटे के माता-पिता बने हैं. काजल ने गौतम के साथ 2020 में शादी की थी. दोनों ने अपने राजकुमार का नाम नील रखा है.

Year Ender 2022
काजल अग्रवाल-गौतम किचलू
नयनतारा-विग्नेश शिवन: फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन और उनकी पत्नी और महिला सुपरस्टार नयनतारा ने 9 अक्टूबर, 2022 को जुड़वां बच्चों का स्वागत किया, दोनों सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने हैं.जोड़े ने अपने बच्चों का नाम उलागम और उयिर रखा है.
Year Ender 2022
विग्नेश शिवन-नयनतारा
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर 12 नवंबर 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. 2016 में शादी करने वाले जोड़े ने अगस्त में गर्भावस्था की खबर शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी थी. जोड़े ने अपनी लाडली का नाम देवी रखा है.
Year Ender 2022
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट: बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के सोशल मीडिया पर पैरेंट्स बनने की खबर के बाद से ही फैंस बेहद एक्साइटेड थे. नवंबर 2022 में बच्ची राहा के माता-पिता बने आलिया और रणबीर ने यह खुशखबरी दी की उनकी पहली संतान ने जन्म ले लिया है. इसी साल शादी के बंधन में बंधी आलिया ने जून में गर्भावस्था की घोषणा की थी.
Year Ender 2022
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

मनोज तिवारी-सुरभि: गायक, एक्टर और राजनेता मनोज तिवारी और उनकी पत्नी सुरभि ने अपनी बेटी का 12 दिसंबर को स्वागत किया. सोशल मीडिया हैंडल पर तिवारी ने खबर शेयर कर घर लक्ष्मी आने की जानकारी दी. उन्होंने अस्पताल से अपनी पत्नी के साथ एक सेल्फी ली और अपने दोस्तों और फॉलोअर्स संग खुशी शेयर की.

Year Ender 2022
मनोज तिवारी- सुरभि
हेजल कीच-युवराज सिंह: बेहतरीन क्रिकेटर युवराज सिंह और एक्ट्रेस हेजल कीच शादी के पांच साल बाद एक बेटे के माता-पिता बने. इस साल 25 जनवरी को हेजल सिंह ने बेटे को जन्म दिया. जोड़े ने बेटे का यूनिक नाम ओरियन कीच सिंह रखा है, जिसका खुलासा उन्होंने हाल ही में किया.
Year Ender 2022
हेज़ल कीच- युवराज सिंह

भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इसी साल अप्रैल में माता-पिता बने. युगल टेलीविजन कॉमेडी शो की सेट पर मिलने के बाद 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे. 11 जून को दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने बेटे के नाम का ऐलान किया. उन्होंने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है और उन्हें प्यार से गोला बुलाते हैं.

Year Ender 2022
भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया

हरमन बवेजा-साशा रामचंदानी: बॉलीवुड एक्टर हरमन बवेजा के घर 23 दिसंबर 2022 को किलकारी गूंजी है. एक्टर और उनकी पत्नी और ब्यूटी-हेल्थ एक्सपर्ट साशा रामचंदानी पैरेंट्स बन गए हैं. शादी के लगभग एक साल बाद साशा ने बेटे को जन्म दिया है.

Year Ender 2022
हरमन बावेजा-शासा

यह भी पढ़ें: Year Ender 2022: मौनी रॉय-आलिया भट्ट समेत इन सितारों ने इस साल रचाई शादी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.