ETV Bharat / entertainment

Vivek Angnihotri : कंगना के बाद 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर ने किया प्रियंका चोपड़ा को सपोर्ट, बोले- तुम रियल लाइफ स्टार हो

author img

By

Published : Mar 28, 2023, 1:25 PM IST

Updated : Mar 28, 2023, 1:39 PM IST

Vivek Angnihotri : प्रियंका चोपड़ा ने बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़ा नहीं बल्कि उन्हें राजनीति कर निकाला गया है. इस पर पहले कंगना रनौत और अब 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने प्रियंका चोपड़ा को सपोर्ट किया है.

Vivek Angnihotri
प्रियंका चोपड़ा

मुंबई : ग्लोबल स्टार और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया है. प्रियंका ने हाल ही में एक विदेशी पॉडकास्ट शो में बॉलीवुड छोड़ने की ऐसी वजह बताई है, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हाहाकार मच गया है. प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि वह बॉलीवुड में राजनीति करने वालों से लड़ नहीं पाई और उन्होंने थक-हारकर विदेश जाने का फैसला लिया. इस पर पहले कंगना रनौत और अब विवादित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने प्रियंका चोपड़ा का खुलकर सपोर्ट किया है. प्रियंका चोपड़ा का यह खुलासा पूरे 10 साल बाद सामने आया है.

विवेक अग्निहोत्री का ट्वीट

प्रियंका चोपड़ा को सपोर्ट करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा है, 'जब फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह की दबंगई होती है, तो कुछ घुटने टेक देते हैं, कोई छोड़ देता है, कोई हारकर चला जाता है तो कोई खाता-पीता है और कई जान भी गवां देते हैं, दबंगों के इस इंपॉसिबिल टू डिफिट गैंग के खिलाफ बहुत कम लोग ही होते हैं जो अपना अलग जहान बनाते हैं, आप तो रियल लाइफ स्टार हो.

Vivek Angnihotri
विवेक अग्निहोत्री ट्वीट

कंगना रनौत ने भी किया था सपोर्ट

जब कंगना रनौत को प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड से गायब होने की खबर लगी तो वह तिलमिला उठीं. कंगना को भी लगता था कि प्रियंका चोपड़ा अपनी मर्जी से शादी कर बॉलीवुड छोड़कर विदेश में बस गई हैं, लेकिन जब प्रियंका ने बताया कि बॉलीवुड में राजनीति की वजह से उन्हें इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ना पड़ा तो वह आगबबूला हो गईं और सोशल मीडिया पर आकर इसकी वजह सीधे-सीधे करण जौहर को बताया और कंगना ने अपने पोस्ट में फिल्ममेकर को खूब खरी-खरी कही.

Kangana Ranaut
कंगना रनौत का पोस्ट

ये भी पढ़ें : Priyanka Chopra : प्रियंका चोपड़ा ने बताई बॉलीवुड से दूर होने की वजह, तो कंगना रनौत ने करण जौहर को सुना दी खरी-खरी

Last Updated : Mar 28, 2023, 1:39 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.