ETV Bharat / entertainment

WATCH : मंडे मोटिवेशन में शर्टलेस हुए 'रॉकी' रणवीर सिंह, चौंका देगा एक्टर की स्टार वाइफ दीपिका पादुकोण का रिएक्शन

author img

By

Published : Jul 24, 2023, 12:17 PM IST

Updated : Jul 24, 2023, 12:41 PM IST

Ranveer Singh
रॉकी रंधावा उर्फ रणवीर सिंह

WATCH : रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रॉकी रंधावा उर्फ रणवीर सिंह ने मंडे मोटिवेशन में अपना एक हॉट और माचो लुक में वीडियो छोड़ा है और अब दीपिका पादुकोण समेत कई स्टार्स ने इस पर रिएक्शन छोड़ा है.

हैदराबाद : बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह लगातार कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठे हैं. रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म आगामी 28 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. रणवीर और आलिया फिल्म की प्रमोशन करने कोलकाता में हैं. इस बीच रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर मंडे मोटिवेशन सेशन में अपना माचो लुक फैंस के साथ शेयर किया है. रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रणवीर सिंह एक बार फिर निर्वस्त्र हुए हैं. हालांकि एक्टर ने इस बार अंडरवियर पहना हुआ है.

रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से अपने 'रॉकी रंधावा' लुक का प्रोमो शेयर किया है. इस प्रोमो में रणवी सिंह शर्टलेस नजर आ रहे हैं. वहीं, वीडियो में देखा जा रहा है कि एक पंजाबी सॉन्ग पर रणवीर सिंह पहले बेड पर अंडरवियर में नजर आते हैं और फिर धीरे-धीरे अपने रॉकी रंधावा लुक में शीशे के सामने अपनी मसल्स दिखाते हैं.

दीपिका पादुकोण का फिसला दिल

अब स्टार हसबैंड रणवीर सिंह के इस वीडियो पर एक्टर की स्टार वाइफ दीपिका पादुकोण का दिल फिसल गया है. दीपिका पादुकोण ने इस वीडियो पर एक इमोजी छोड़ा है, जिसका मतलब है कि किसी पुरुष का ऐसा लुक देख तुरंत आकर्षित हो जाना. इतना ही नहीं, दीपिका के साथ-साथ कई सेलेब्स ने रणवीर सिंह के इस वीडियो पर फायर इमोजी छोडे़ हैं.

ये भी पढे़ं : RRKPK : 'रॉकी' और 'रानी' कोलकाता रवाना, रणवीर-आलिया लॉन्च करेंगे गाना 'ढिंढाेरा बाजे रे'
Last Updated :Jul 24, 2023, 12:41 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.