ETV Bharat / entertainment

3 साल बाद भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा ने मोरबी पुल हादसे पर जताया दुख, बोलीं- दिल दहला देने...

author img

By

Published : Nov 1, 2022, 9:52 AM IST

Updated : Nov 1, 2022, 2:00 PM IST

3 साल बाद भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा
Etv 3 साल बाद भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा तीन साल बाद भारत लौटी हैं. भारत आते ही एक्ट्रेस मोरबी पुल हादसे पर दुख जताया है.

हैदराबाद : ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ससुराल अमेरिका से तीन साल बाद बीती रात (31 अक्टूबर) मायके हिंदुस्तान पहुंच गई है. देश की जमीन पर तीन साल बाद कदम रखने के बाद प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान दिखी और देश के प्रति उनका प्यार देखते ही बन रहा था. एक्ट्रेस ने देश आने से पहले देशवासियों को बताया था कि वह तीन साल बाद देश लौट रही हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा ब्लू एयरपोर्ट लुक में देखा गया. इधर, प्रियंका चोपड़ा ने गुजरात में हुई मोरबी पुल हादसे पर एक्ट्रेस ने दुख व्यक्त किया है.

बता दें, प्रियंका चोपड़ा भारत अकेली ही आई हैं. बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस अपने पति निक जोनस के पास ही हैं. इधर, प्रियंका चोपड़ा के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पैपाराजी की भीड़ ने उन्हें घेर लिया. साथ ही उन्होंने प्रियंका को लंबे समय बाद देश में पधारने पर उनका वेलकम भी किया.

3 साल बाद भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा
3 साल बाद भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा

'मुंबई मेरी जान'

प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लैंडिंग के दौरान की एक तस्वीर शेयर कर लिखा है, 'अटारिया पर लौटी, उतर रही हूं'. इसके बाद, देसी गर्ल ने अपनी कैब से मुंबई की सड़कों का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक डायरेक्शन बोर्ड बांद्रा, मंत्रालय, अंधेरी और अन्य जगहों के नाम दिख रहे हैं और कैप्शन में लिखा है, मुंबई मेरी जान.

फिर इसके बाद एक टीवी स्क्रीन की तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह करण जौहर का शो चल रहा है. इस तस्वीर को शेयर कर देसी गर्ल ने लिखा है, 'आप मुंबई में नहीं, अगर आपका टीवी पर करण जौहर से सामना नहीं होता है तो'.

3 साल बाद भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा
3 साल बाद भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा

मोरबी पुल हादसे पर जताया दुख

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने मोरबी पुल हादसे की एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर दुख जताया है. तस्वीर शेयर कर प्रियंका ने लिखा है, 'दिल दलहा देने वाली तस्वीर… मेरी संवेदना उन सभी लोगों के लिए है, जो गुजरात में ब्रिज गिरने से प्रभावित हुए हैं. जो घायल हुए हैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करती हूं. जिन लोगों का आज निधन हुआ उनके लिए मैं प्रार्थना करती हूं'.

ये भी पढे़ं : कैटरीना कैफ का ऐसा हुलिया देख पति विक्की कौशल ने किया कमेंट, बोले- खत्म..टाटा.. बाय-बाय

Last Updated :Nov 1, 2022, 2:00 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.