रायपुर: छत्तीसगढ़ी फिल्मों के मशहूर कोरियोग्राफर और एक्टर निशांत उपाध्याय नहीं रहे. बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली. रात करीब ढाई बजे उनका निधन हो गया. बीमारी के चलते उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. निशांत के निधन की खबर से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया. निशांत को चाहने वाले उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे.
'झन भूलो मां-बाप ला' से करियर की शुरुआत: मशहूर छत्तीसगढ़ी फिल्म 'झन भूलो मां-बाप ला' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले निशांत ने करीब 2500 गानों के लिए कोरियोग्राफी की. वह फिल्मों में एक्टिंग भी करते थे. छॉलीवुड की हालिया चर्चित फिल्म 'भूलन द मेज' के गानों के लिए कोरियोग्राफी के साथ ही उन्होंने इस फिल्म में एक्टिंग भी की थी. फिल्म में वे चपरासी की भूमिका में नजर आए. उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया. निशांत की रिलीज हुई ये अंतिम फिल्म है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसी महीने इस फिल्म को सिनेमाघर में जाकर देखा था. मुख्यमंत्री ने फिल्म की स्क्रिप्ट, कलाकारों की खूब तारीफ की थी.
-
छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर व कलाकार निशांत उपाध्याय के निधन पर मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रगट की।
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 23, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
मुख्यमंत्री ने निशांत के निधन को इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति बताया है। pic.twitter.com/xNdZn4Ghfi
">छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर व कलाकार निशांत उपाध्याय के निधन पर मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रगट की।
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 23, 2022
मुख्यमंत्री ने निशांत के निधन को इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति बताया है। pic.twitter.com/xNdZn4Ghfiछत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर व कलाकार निशांत उपाध्याय के निधन पर मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रगट की।
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 23, 2022
मुख्यमंत्री ने निशांत के निधन को इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति बताया है। pic.twitter.com/xNdZn4Ghfi
निशांत के निधन पर सीएम बघेल ने दुख जताया: छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार निशांत उपाध्याय के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख जताया है. उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं. मुख्यमंत्री ने निशांत के निधन को इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति बताया है.
छॉलीवुड में शोक की लहर: 7 जुलाई 1980 को जन्मे निशांत उपाध्याय के निधन की सूचना के बाद छॉलीवुड में शोक की लहर है. छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा ने निशांत के निधन पर दु:ख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया है.