ETV Bharat / city

नोएडा के काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, अब डोर-टू-डोर प्रचार करेंगी प्रियंका

author img

By

Published : Jan 31, 2022, 2:10 PM IST

Updated : Jan 31, 2022, 3:53 PM IST

प्रियंका गांधी कांग्रेस कैंडिडेट पंखुड़ी पाठक के लिए प्रचार करने नोएडा पहुंचीं. यहां उन्होंने सबसे पहले सेक्टर 26 काली बाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की. इसके बाद डोर-टू-डोर कैंपेन (Priyanka Gandhi door to door campaign in noida) किया. वे कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के लिए कैंपेनिंग कर वोट मांग रही हैं.

नोएडा के काली बाड़ी मंदिर में की पूजा
priyanka Gandhi in noida for door to door campaign for congress candidate pankhuri pathak

नई दिल्ली/नोएडा : प्रियंका गांधी कांग्रेस कैंडिडेट पंखुड़ी पाठक के लिए प्रचार करने नोएडा पहुंचीं. यहां उन्होंने सबसे पहले सेक्टर 26 काली बाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की. इसके बाद डोर-टू-डोर कैंपेन किया. वे कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के लिए कैंपेनिंग कर वोट मांग रही हैं.

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए पार्टियों के बड़े स्टार प्रचारक गौतमबुद्धनगर की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के समर्थन में वोट मांगने आ रहे हैं.

नोएडा के काली बाड़ी मंदिर में की पूजा

इसी कड़ी में सोमवार को प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी की तरफ से नोएडा पहुंचीं. वे कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के लिए घर-घर जाकर प्रचार करेंगी. सेक्टर और गांव में जाने के साथ ही प्रियंका गांधी झुग्गी झोपड़ियों में भी जाएंगी.

कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के साथ झुग्गियों में भी जाएंगी प्रियंका.
कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के साथ झुग्गियों में भी जाएंगी प्रियंका.
समर्थकों के साथ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी.

सोमवार को दोपहर एक बजे, नोएडा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के समर्थन में प्रचार करने और कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी नोएडा आ रही हैं.

प्रियंका गांधी ने नोएडा के काली बाड़ी मंदिर में पूजा की.
प्रियंका गांधी ने नोएडा के काली बाड़ी मंदिर में पूजा की.
कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के लिए नोएडा में Door to Door Campaign.
कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के लिए नोएडा में Door to Door Campaign.

प्रियंका गांधी का स्वागत डीएनडी फ़्लाइओवर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने किया. इसके बाद सेक्टर 26 स्थित काली वाडी मन्दिर पर प्रियंका गांधी ने दर्शन किया. इसके बाद सेक्टर 8 की झुग्गियों में घर-घर जाकर प्रचार करेंगी. साथ ही नोएडा के सेक्टर 72 भी जाने का कार्यक्रम निर्धारित है.

पूजा के बाद स्थानीय लोगों से मिलीं प्रियंका गांधी.
पूजा के बाद स्थानीय लोगों से मिलीं प्रियंका गांधी.
Last Updated :Jan 31, 2022, 3:53 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.