ETV Bharat / city

कन्हैया कुमार को लेकर बोले BJP विधायक- कांग्रेस में हुआ राष्ट्र विरोधियों का जमावड़ा

author img

By

Published : Sep 29, 2021, 9:39 PM IST

कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा लगातार उन पर हमला कर रही है. इसी कड़ी में भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश विरोधी लोगों को पार्टी में शामिल कर अपने ताबूत में अंतिम कील ठोक रही है.

BJP MLA Nand Kishor Gurjar
भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर

नई दिल्ली/गाजियाबाद : मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और कम्युनिस्ट पार्टी से 2019 में बेगूसराय (Begusarai) से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने कांग्रेस पार्टी (Congress Party) का दामन थाम लिया है. कांग्रेस पार्टी जॉइन करने के बाद लगातार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता कन्हैया कुमार पर निशाना साध रहे हैं.

कन्हैया कुमार के कांग्रेस जॉइन करने पर गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर (BJP MLA Nand Kishor Gurjar) ने कहा जिस तरह से कन्हैया कुमार को कांग्रेस जॉइन कराई गई है. उससे साफ हो जाता है कि कांग्रेस पार्टी (Congress Party) में राष्ट्र विरोधियों का जमावड़ा हो चुका है. कांग्रेस देश विरोधी लोगों को पार्टी में शामिल कर अपने ताबूत में अंतिम कील ठोकने का काम किया है. देश की जनता कांग्रेस की इन हरकतों को देख रही है.

कांग्रेस देश विरोधी लोगों को पार्टी में शामिल कर रही

ये भी पढ़ें : कन्हैया कुमार का राजनीतिक विरोध, शहीदी पार्क में बीजेपी नेता ने छिड़का गंगाजल

कन्हैया कुमार ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में वर्ष 2015-16 में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी. कन्हैया कुमार के कार्यकाल में ही 9 फरवरी 2016 को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारे लगाए गए थे. उसके बाद से JNU लगातार सुर्खियों में रहा. उन्होंने साल 2019 में जेएनयू से Phd पूरी की. इसके अलावा साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बेगूसराय से कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर किस्मत आजमाई, लेकिन उन्हें बीजेपी के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह से हार का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें : कांग्रेसी बनने के बाद बोले कन्हैया, बड़े जहाज को नहीं बचाया तो छोटी कश्तियां डूब जाएंगी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.