ETV Bharat / city

दिल्ली में खतरे के निशान के पार बह रही है यमुना नदी

author img

By

Published : Jul 30, 2021, 10:20 AM IST

Updated : Jul 30, 2021, 5:19 PM IST

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 205.33 मीटर पर पहुंच गया है. पुराने लोहे पुल के पास यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रेलवे ने पुल पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट घटा दी है. रेलवे के तमाम आला अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

Yamuna water level
निशान के निशान के पार

नई दिल्ली: राजधानी में हो रही बारिश और हथिनी कुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी का असर अब राजधानी दिल्ली में दिखने लगा है. कुछ दिन पहले तक एक नाले के रूप में बहने वाली यमुना नदी अभी के समय पुराने लोहे पुल के पास खतरे के निशान को पार कर गई है. इसके साथ ही राजधानी दिल्ली के आईटीओ घाट पर भी यमुना का पानी सीढ़ियों तक पहुंच रहा है.

दिल्ली के आईटीओ घाट पर यमुना का पानी घाट की सीढ़ियों तक पहुंच गया है. आईटीओ घाट पर मौजूद गोताखोर पवन ने बताया कि गुरुवार की रात 12 बजे से पानी का स्तर बढ़ने लगा जो अभी भी लगातार बढ़ रहा है. 5 दिन पहले तक घाट की सीढ़ियों से काफी दूर तक बहने वाली यमुना नदी का पानी अब घाट की सीढ़ियों पर चढ़ने लगा है.

खतरे के निशान के पार बह रही यमुना.

ये भी पढ़ेंः- वजीराबाद घाट पर बढ़ा यमुना का जलस्तर, बारिश और हरियाणा द्वारा छोड़े गए पानी का असर

बता दें कि, आईटीओ घाट ही नहीं बल्कि दिल्ली के अलग-अलग यमुना घाटों पर भी पानी के जलस्तर में अभी के समय वृद्धि देखने को मिल रही है. रेलवे के पुराने लोहे पुल के पास यमुना नदी का जलस्तर दोपहर 12 बजे 205.37 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान से ऊपर है. पुराना रेलवे लोहा पुल के पास सुबह 6 बजे यमुना का वाटर लेवल 205.10 मीटर दर्ज किया गया था. सुबह 7 बजे 205.17 मीटर और सुबह 8:00 बजे 205.22 मीटर यमुना का जलस्तर दर्ज किया गया था. सुबह 9 बजे तक 205.26 मीटर, 10 बजे 205.32 मीटर था जो 11 बजे तक बढ़कर 205.34 मीटर हो गई. जबकि 12 बजे तक 205.37 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया. बढ़ते जलस्तर के चलते 20 किलोमीटर प्रति घंटे के रिस्ट्रिक्टेड स्पीड से अभी के समय रेलगाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है.

खतरे के निशान के पार बह रही यमुना.

ये भी देखें:- दो दिन में बदल गई सूखी यमुना की तस्वीर, देखें पहले और अब की ग्राउंड रिपोर्ट

आपको बता दें कि प्रत्येक घंटे हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है, जिस कारण यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. सुबह 6 बजे हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 20 हजार 485 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया था. सुबह 7 बजे भी 20 हजार 485 और सुबह 8 बजे 19 हजार 56 क्यूसेक पानी हथिनी कुंड बैराज के जरिए यमुना नदी में डिस्चार्ज किया गया है. यमुना नदी में पानी बढ़ने के साथ ही अधिकारियों की टीम भी अलर्ट हो गई है.

हथिनी कुंड बैराज की स्थिति...

समयवाटर डिस्चार्ड (क्यूसेक)
सुबह 6 बजे20,485
सुबह 7 बजे20,485
सुबह 8 बजे19,056


पुरानी लोहा रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर...

समयपानी का जलस्तर (मीटर)
सुबह 6 बजे205.10
सुबह 7 बजे205.17
सुबह 8 बजे205.22
सुबह 9 बजे205.26
सुबह 10 बजे 205.32
सुबह 11 बजे205.34
दोपहर 12 बजे 205.37


वहीं, अधिकारियों का कहना है कि अभी के समय लगातार यमुना नदी में पानी का जलस्तर बढ़ रहा है. पुराना लोहा पुल के पास यमुना अभी खतरे के निशान से थोड़ी नीचे बह रही है. लेकिन इसी तरह यमुना का जलस्तर बढ़ता रहा तो नदी यहां खतरे के निशान को भी पार कर जाएगी. बता दें कि, यमुना नदी खतरे का निशान 205.33 मीटर पर बह रही है.

Last Updated :Jul 30, 2021, 5:19 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.