नई दिल्ली : उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरे ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है. कोहरे के कारण विमानन सेवाएं और रेल सेवाएं भी बाधित हुई हैं. कोहरे के कारण 13 ट्रेनें 2 से 3 घंटे देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं. दिल्ली का तापमान गुरुवार को न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जाने की आशंका जताई जा रही है. जबकि हवा की गति 3 किलोमीटर है. वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
देरी से चलने वाली ट्रेनों की सूची
12801 | पूरी- नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस |
12397 | भागलपुर नई दिल्ली एक्सप्रेस |
12565 | दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति |
12555 | गोरखपुर नई दिल्ली एक्सप्रेस |
12451 | कानपुर नई दिल्ली श्रम शक्ति एक्सप्रेस |
12381 | हावड़ा नई दिल्ली एक्सप्रेस |
12427 | रीवा आनंद विहार रीवा एक्सप्रेस |
12225 | आजमगढ़ दिल्ली एक्सप्रेस |
12367 | भागलपुर आनंद विहार एक्सप्रेस |
12919 | अंबेडकरनगर निजामुद्दीन एक्सप्रेस |
11057 | मुंबई नई दिल्ली एक्सप्रेस |
12779 | विशाखापट्टनम निजामुद्दीन एक्सप्रेस |
12155 | हबीबगंज निजामुद्दीन एक्सप्रेस |
इन दिनों दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. आलम यह है कि गर्म कपड़ों में भी लोग ठिठुर रहे हैं. बीते बुधवार को ठिठुरन से बचने के लिए अधिकतर लोग पूरे दिन अलाव के पास बैठकर हाथ सेंकते रहे. वहीं सुबह के समय घना कोहरा छाने के कारण वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी दिक्कत हुई. घने कोहरे के कारण सुबह 11 बजे तक वाहन लाइट जलाकर सड़कों पर रेंगते रहे. इसके कारण कई वाहन अपने गंतव्य पर निर्धारित समय से काफी बिलंब से पहुंचे. इस कारण यात्रियों को वाहनों का काफी देर ठंड में इंतजार करना पड़ा.