ETV Bharat / city

सिंगल यूज प्लास्टिक के बदले मिलेगा कपड़े और जूट का थैला

author img

By

Published : Mar 17, 2021, 7:57 PM IST

उत्तरी दिल्ली नगर निगम सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर अभियान शुरू किया गया. इस अभियान में नारा दिया गया है कि 1 किलो प्लास्टिक लाओ मिलेगा कपड़े और जूट का थैला. साथ ही प्लास्टिक मुक्त बाजार के अभियान की शुरुआत हुई.

single use plastic campaign
सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर अभियान तेज

नई दिल्ली : सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर दिल्ली निगम ने जागरूकता अभियान तेज कर दी है. इस अभियान को लेकर सिटी एसपी जोन में स्थित महिला हाट में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति लोगों को जागरूक करना है. 1 किलो प्लास्टिक देकर मिलेगा कपड़े और जूट का थैला, प्लास्टिक मुक्त बाजार के अभियान की शुरुआत हुई.

सिंगल यूज प्लास्टिक पर जागरूकता अभियान
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जय प्रकाश ने बुधवार को दिल्ली गेट स्थित निगम के महिला हाट में प्लास्टिक मुक्त बाजार अभियान 2021 का शुभारंभ किया. इस अवसर पर सिटी सदर पहाड़गंज वार्ड समिति के अध्यक्ष मोहम्मद सादिक, स्थानीय पार्षद आले मोहम्मद के साथ अन्य पार्षद व अधिकारी उपस्थित थे. इस दौरान निगम के प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों ने अपशिष्ट पदार्थों से बनाए गए उत्पादों का भी प्रदर्शन किया.

सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर अभियान तेज

ये भी पढ़ें : विपरीत परिस्थितियों में डॉक्टर करें निगम का सहयोग, जल्द जारी होगा वेतन

बाजारों में कई स्थानों पर कियोस्क बनाए गए
इस दौरान मेयर ने अपने संबोधन में प्लास्टिक मुक्त बाजार की योजना को शुरू करते हुए कहा कि प्लास्टिक मुक्त बाजार अभियान के अंतर्गत सदर पहाड़गंज क्षेत्र में आने वाले बाजारों में विभिन्न स्थानों पर कियोस्क बनाए गए है. जहां नागरिक एक किलो प्लास्टिक देकर जूट व कपड़े का थैला ले सकते हैं. इस अभियान से गलियों व लैंडफिल साइट पर प्लास्टिक कचरे को कम करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें : कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दे सकती BJP तो MCD से इस्तीफा दे दे- विकास गोयल

एकल प्रयोग प्लास्टिक के खिलाफ अभियान

मेयर जय प्रकाश ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम सीमित संसाधनों में नागरिकों को सेवाएं दे रही है. साथ ही शहर को स्वच्छ रखने के लिए भी कार्य कर रही है. एकल प्रयोग प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला रही है, वो एक बहुत बड़ा कदम है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि एकल प्रयोग प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल हो. उसके लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम लगातार कार्य कर रही है. आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम विभिन्न माध्यमों से एकल प्रयोग प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान चाल रही है. ताकि नागरिकों को एकल प्रयोग प्लास्टिक के पर्यावरण पर बुरे असर के बारे में जागरूक किया जा सके. कार्यक्रम में मेयर ने यह भी कहा कि हमें स्वयं भी प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करना चाहिए और दूसरों को भी एकल प्रयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल करने से रोकना चाहिए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.