ETV Bharat / city

MCD उपचुनाव: गीता रावत बोलीं- दिल्ली की जनता की जीत हुई और बीजेपी का भ्रष्टाचार हारा

author img

By

Published : Mar 3, 2021, 9:36 PM IST

दिल्ली नगर निगम में 5 सीटों पर हुए उपचुनावों में 4 सीट पर जीत मिलने के बाद पूर्वी दिल्ली नगर निगम में स्टैंडिंग कमेटी की सदस्य व आप पार्टी की निगम पार्षद गीता रावत ने कहा कि ये जीत दिल्ली की जनता की जीत है. दिल्ली की जनता ने एक बार फिर बता दिया वह आम आदमी पार्टी के साथ है.

aam aadmi party win in mcd by election  mcd by election in delhi  victory celebration at aap headquarters delhi  aap wins four seats in mcd by election  दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में आप  निगम उपचुनाव में आप ने जीते चार वार्ड  आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर जीत का जश्न  aap leader geeta rawat
नगर निगम उपचुनावों पर आप का कब्जा

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम में 5 सीटों पर हुए उपचुनावों में 4 सीट पर जीत मिलने के बाद पूर्वी दिल्ली नगर निगम में स्टैंडिंग कमेटी की सदस्य व आप पार्टी की निगम पार्षद गीता रावत ने कहा कि ये जीत दिल्ली की जनता की जीत है. दिल्ली की जनता ने एक बार फिर बता दिया वह आम आदमी पार्टी के साथ है.

नगर निगम उपचुनावों पर आप का कब्जा

ये भी पढ़ें : नगर निगम चुनाव 2022 में भी जीतेगी 'आप': विधायक रोहित कुमार

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार के विकास कार्यों से खुश है, आम आदमी पार्टी ने नगर निगम उपचुनाव का सेमीफाइनल जीत लिया है और अब अगले साल नगर निगम चुनाव भी जीतने का दम रखती है.

ये भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल के विकास की जीत- धीरेंद्र गौतम

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले 15 सालों से दिल्ली नगर निगम में है लेकिन नगर निगम में भाजपा नेताओं ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है, आप ने भाजपा नेताओं के इस भ्रष्टाचार को जनता के बीच रखा है जिसकी वजह से उपचुनाव में भाजपा की करारी हार हुई है. वहीं रावत ने यह भी कहा कि एक सीट पर पार्टी की हार के कारणोंं का पता लगाया जाएगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.