NDMC उपाध्यक्ष ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

author img

By

Published : Sep 23, 2021, 10:05 PM IST

जवानाें काे श्रद्धांजलि देने पहुंचे लाेग.

NDMC उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय त्रिमूर्ति पहुंचकर जोधपुर, मैसूर व हैदराबाद रेजिमेंट के वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. जवानाें के याेगदान काे सराहा.

नई दिल्ली : नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय काफी सक्रिय हो गए हैं. कभी NDMC स्मार्ट टॉयलेट्स की साफ-सफाई की व्यवस्था देखेने चले जाते हैं तो कभी NDMC बाजारों का जायजा लेने पहुंच जाते हैं.

बुधवार को भी सतीश उपाध्याय राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच एवं इंडो इजरायल फ्रेंडशिप फोरम द्वारा आयोजित हाफ विक्ट्री डे सेलिब्रेशन 2021 कार्यक्रम में हिस्सा लेने त्रिमूर्ति पहुंचे. तीन मूर्ति हाईफा चौक पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने #HaifaVictoryDay Celebrations-2021" भारत के जोधपुर, मैसूर व हैदराबाद रेजिमेंट के वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि दी.

ये खबर भी पढ़ेंः नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के तीसरे प्रवेश द्वार का इतिहास, जिसे आम लोग नहीं जानते

ये खबर भी पढ़ेंः पीएम केयर्स फंड पर सरकार का नियंत्रण नहीं, यह एक चैरिटेबल ट्रस्ट है: PMO

कार्यक्रम का आयोजन 'राष्ट्रीयसुरक्षा जागरण मंच' व 'इंडो-इजराइल फ्रेंडशिप फोरम' द्वारा किया गया. साथ में जेनरल वीके सिंह और इंद्रेश कुमार भी थे. सभी ने देश के जवानाें के याेगदान काे सराहा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.