ETV Bharat / city

पूर्वी दिल्ली : महापौर ने अनुकंपा आधार पर 53 पर्यावरण सहायकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

author img

By

Published : May 11, 2022, 6:47 PM IST

delhi update news
पर्यावरण सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र

पूर्वी दिल्ली के महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के लिए 53 पर्यावरण सहायकों को अनुकंपा आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे.

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के लिए 53 पर्यावरण सहायकों को अनुकंपा आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे. इस मौके पर महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल के अलावा स्थायी समिति के अध्यक्ष बीर सिंह पंवार, उपाध्यक्ष, स्थायी समिति, दीपक मल्होत्रा, पार्षद, बबिता खन्ना भी मौजूद थीं.

महापौर ने सभी अनुकंपा आधार पर नियुक्त सभी 53 पर्यावरण सहायकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम विषम आर्थिक परिस्थितियों से गुजर रहा है. लेकिन इस विपत्ति के समय में भी अपने कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील है. उन्होंने बताया कि अनुकंपा आधार पर पर्यावरण सहायकों को नियुक्त करने का कार्य चरणबद्ध रूप से किया जा रहा है.

delhi update news
पर्यावरण सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत एप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.