ETV Bharat / city

दिल्ली की यमुना में पानी की क्या है हकीकत पढ़िए इस रिपोर्ट में

author img

By

Published : Apr 8, 2022, 10:09 PM IST

गर्मी की शुरुआत जैसे-जैसे दिल्ली में हो रही है. वैसे-वैसे यमुना सूखती हुई नजर आ रही है. ना के बराबर पानी यमुना में नजर आ रहा है.

कालिंदीकुंज यमुना
कालिंदीकुंज यमुना

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में यमुना के उत्थान और साफ सुथरा करने को लेकर सरकारी तौर पर नेताओं के द्वारा कई बार वादे किए जाते हैं लेकिन दिल्ली की यमुना की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है. इसी को लेकर ईटीवी भारत की टीम ने गुरुवार को कालिंदीकुंज यमुना से ग्राउंड रिपोर्ट की.

रिपोर्टिंग के दौरान यमुना में ना के बराबर पानी दिखा.दिल्ली के यमुना के उत्थान को लेकर कई बार वादे किए जाते हैं और डेडलाइन दी जाती है. जहां दिल्ली के सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा दावा किया गया है कि 2024 तक दिल्ली की यमुना का उत्थान होगा और लोग उसमें नहा सकेंगे और वे खुद उस में डुबकी लगाएंगे.

कालिंदीकुंज यमुना

वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के द्वारा बुधवार को यमुना का निरीक्षण करने के बाद बताया गया कि उनके मंत्रालय के द्वारा किए जा रहे कार्यो के कारण अगले साल तक यमुना के पानी के गुणवत्ता में सुधार होगा बहरहाल, अब यह देखने वाली बात होगी कि इन सरकारी वादों की हकीकत क्या होती है. हालांकि, बीते समय में कई सरकारी डेडलाइन यमुना के उत्थान की फेल हुई है. वहीं, तमाम यमुना के उत्थान के वादों के बीच यमुना की स्थिति बदहाल है.

इसे भी पढ़ें: यमुना की बदहाली पर बिफरे मनाेज तिवारी, कहा- अपनी नाकामी छुपा रही है केजरीवाल सरकार

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत एप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.