ETV Bharat / city

यमुना में जलस्तर बढ़ते ही डूब क्षेत्र में आ जाती है बाढ़, फ्लड डिपार्टमेंट तैयार

author img

By

Published : Jul 3, 2020, 8:14 AM IST

Updated : Jul 3, 2020, 8:42 AM IST

http://10.10.50.70:6060///finalout1/delhi-nle/finalout/03-July-2020/7870263_flood.mp4
बाढ़ से निपटने के लिए फ्लड डिपार्टमेंट तैयार

यमुना डूब क्षेत्र में बसे जैतपुर विस्तार पार्ट 2 में इस बार भी बाढ़ आने की संभावना है. इन्हीं आशंकाओं को देखते हुए फ्लड एंड कंट्रोल डिपार्टमेंट ने बाढ़ की रोकथाम के लिए तैयारी शुरू कर दी है.

नई दिल्ली: यमुना डूब क्षेत्र में बसे जैतपुर विस्तार पार्ट 2 में इस बार भी बाढ़ आने की संभावना है. इन्हीं आशंकाओं को देखते हुए फ्लड एंड कंट्रोल डिपार्टमेंट ने बाढ़ की रोकथाम के लिए तैयारी शुरू कर दी है. डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि कॉलोनी में आने वाले बाढ़ के पानी को निकालने के लिए कई पंपिंग सेट की व्यवस्था की गई है.

बाढ़ से निपटने के लिए फ्लड डिपार्टमेंट तैयार

साथ ही लोगों की सुविधा के लिए टेंट की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है. लोगों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इसकी तैयारी पूरी है.

हर मानसून आती है बाढ़

बाढ़ यमुना डूब क्षेत्र में जैतपुर विस्तार पार्ट 2 के नाम से विकसित हो रही कॉलोनी में हर मानसून बाढ़ आ जाती है. स्थानीय लोगों के अनुसार, मानसून में जैसे ही यमुना का जलस्तर बढ़ता है, लोगों के घरों में यमुना का पानी घुस जाता है. इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

ये समस्या हर साल होती है, लिहाजा फ्लड कंट्रोल डिपार्टमेंट ने अभी से लोगों को समस्याओं से निजात दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है.

अधिकारियों की तैयारी

फ्लड कंट्रोल डिपार्टमेंट के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रविंद्र कुमार ने बताया की जैतपुर विस्तार पार्ट 2 में बाढ़ आने की संभावनाओं को देखते हुए तैयारी पूरी कर ली गई है. कॉलोनी में घुसने वाले पानी को निकालने के लिए पंपिंग सेट की व्यवस्था की गई है. साथ ही लोगों की सुविधा के लिए टेंट की व्यवस्था भी की गई है. साथ ही अधिकारी ने लोगों को किसी तरह की परेशानी ना होने देने का दावा किया है.

Last Updated :Jul 3, 2020, 8:42 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.