ETV Bharat / city

काबिलियत के दम पर जल्द ही कोई महिला बनेगी दिल्ली पुलिस कमिश्नर: किरण बेदी

author img

By

Published : Oct 22, 2021, 11:19 AM IST

Updated : Oct 22, 2021, 1:15 PM IST

दिल्ली पुलिस में 15 जिलों में से छह जिलों की कमान महिला अधिकारियों के हाथ में है, जोकि पहली बार दिल्ली पुलिस में हुआ है. दिल्ली पुलिस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब गृह मंत्रालय ने महिलाओं पर भरोसा जताया है और छह जिलों में काम करने का अधिकार दिया है. दिल्ली पुलिस में हुए इस बड़े बदलाव पर पूर्व IPS किरण बेदी ने कहा कि महिलाएं पुलिस में अपनी काबिलियत के दम पर आगे आ रही हैं. अब पुरुष प्रधान दिल्ली पुलिस में भी महिलाओं के साथ पक्षपात खत्म हो रहा है.

'अब पुरुष प्रधान दिल्ली पुलिस में भी महिलाओं के साथ पक्षपात खत्म हो रहा है'
'अब पुरुष प्रधान दिल्ली पुलिस में भी महिलाओं के साथ पक्षपात खत्म हो रहा है'

नई दिल्ली: पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल और देश की प्रथम महिला IPS अधिकारी किरण बेदी ने ईटीवी भारत से खास बातचीत की. महिलाओं के मुद्दे पर बातचीत करते हुए किरण बेदी ने कहा कि दिल्ली पुलिस देश की सबसे स्मार्ट पुलिस है. संसाधन ओर टेक्नोलॉजी दिल्ली पुलिस के पास है. वह देश के किसी भी राज्य की पुलिस के पास नहीं है. पहली बार इतने बड़े स्तर पर महिलाओं अधिकारियों के हाथों में पूर्णतः छह जिलों की कमान सौंपी गई है, सभी अधिकारी अच्छे से काम करेंगी.

उन्होंने कहा कि महिलाओं के हाथ के कमान आने के बाद दिल्ली की महिलाओं में खुद के प्रति सुरक्षा का भाव बढ़ेगा. महिला पुलिस अधिकारी भी दिल्ली में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध पर लगाम लगाएंगी, जिससे महिलाएं और भी सुरक्षित होंगी.

'अब पुरुष प्रधान दिल्ली पुलिस में भी महिलाओं के साथ पक्षपात खत्म हो रहा है'

उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों में अब धीरे-धीरे दिल्ली पुलिस में तैनात महिला पुलिस अधिकारियों के प्रति विश्वास बढ़ रहा है. उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने की छूट दी जा रही है, जिससे दिल्ली में बढ़ते अपराध पर नकेल कसी जा सके. खासकर दिल्ली में महिलाएं खुद को सुरक्षित नहीं मानती हैं, जब क्षेत्र की अधिकारी खुद महिला होंगी तो आम महिलाओं के मन में भी सुरक्षा का भाव बढ़ेगा. अपराध के खिलाफ लड़ने की हिम्मत भी बढ़ेगी. महिला अधिकारी निर्भीक होकर काम करती हैं.

इसे भी पढ़ें: उपराज्यपाल किरण बेदी पुडुचेरी से हटाईं गईं, तमिलिसाई सौंदरराजन को प्रभार


किरण बेदी ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं, जब कोई महिला अपनी मेरिट ओर काबलियत के दम पर दिल्ली पुलिस की कमान संभालेगी. महिला अधिकारी ट्रेनिंग के दौरान भी बहुत अच्छा करती हैं. अब पुलिस में महिलाओं को बराबर का दर्जा मिलने लगा है, लेकिन महिला पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़कर क्षेत्र की महिलाओं और आम लोगों के साथ मिलकर काम करना होगा. दिल्ली पुलिस बाकी राज्यों की पुलिस से बहुत आगे है. भारत सरकार और दिल्ली के उराज्यपाल का पुलिस को भरपूर सहयोग मिलता है. तकनीक और संसाधनों के मामले भी दिल्ली पुलिस बहुत आगे है. दिल्ली की पुलिस सीधा भारत सरकार और उपराज्यपाल को रिपोर्ट करती है, जबकि राज्यों में ऐसा नही नही है.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

Last Updated :Oct 22, 2021, 1:15 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.