ETV Bharat / city

143 पर्यावरण सहायकों को अनुकंपा पर दी गई नौकरी

author img

By

Published : Jun 19, 2021, 4:36 PM IST

Updated : Jul 16, 2021, 7:26 AM IST

Deputy Mayor gave compassionate jobs to 143 environmental assistants
डिप्टी मेयर किरण वैद्य ने 143 पर्यावरण सहायकों को अनुकंपा पर दी नौकरी

पूर्वी दिल्ली की डिप्टी मेयर किरण वैद्य ने शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र के 143 पर्यावरण सहायकों के आश्रितों को करूणामूलक आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया.

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) की डिप्टी मेयर किरण वैद्य (Deputy Mayor Kiran Vaidya) ने शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र के 143 पर्यावरण सहायकों (Environmental Assistants) के आश्रितों को करूणामूलक आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया.

इस मौके पर उप महापौर किरण वैद्य ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम विषम वित्तीय परिस्थितियों के बावजूद अपने मृत्यु पर्यावरण सहायकों के आश्रितों के हितों के प्रति संवेदनशील है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण सहायक निगम के कामकाज की रीढ़ हैं. उनकी मांगों को नियमानुसार पूरा करने की भरसक कोशिश की जाएगी.

डिप्टी मेयर किरण वैद्य ने 143 पर्यावरण सहायकों को अनुकंपा पर दी नौकरी

ये भी पढ़ें : केजरीवाल सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, नई दरें एक अप्रैल से लागू

इस मौके पर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे. नियुक्ति पत्र मिलने पर आश्रितों ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम की उप महापौर किरण वैद्य का शुक्रिया अदा किया.

Last Updated :Jul 16, 2021, 7:26 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.