सफाई कर्मचारियों का निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन, 14 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी

author img

By

Published : Sep 22, 2022, 7:18 PM IST

सफाई कर्मचारियों का निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन

दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर दिल्ली नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर के गेट नंबर 5 पर प्रदर्शन किया. 14 अक्टूबर तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी.

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम समस्त यूनियन कोर कमिट के तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल हुए और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन में शामिल यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर 14 अक्टूबर तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह लोग हड़ताल पर चले जाएंगे.

यह भी पढ़ें: आयानगर में एमसीडी ने डंपिंग ग्राउंड से उठवाया कूड़ा, आप कार्यकर्ताओं ने खत्म किया अनशन

एमसीडी स्वच्छता यूनियन के संस्थापक आरबी ऊंटवाल ने बताया कि दिल्ली नगर निगम के एक होने से उन्हें उम्मीद थी कि कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलेगा. अब उनकी उम्मीद टूट गई है. नगर निगम जब तीन था, उस वक्त जैसा हाल कर्मचारियों का था वही हाल आज भी है.

सफाई कर्मचारियों का निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन,

निगम कर्मचारियों को वक्त पर वेतन नहीं मिल रहा. वर्षों से एरियर बकाया है. कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा. मेडिकल कैशलेस सुविधा उपलब्ध नहीं है. वर्दी सहित अन्य सुविधाएं भी उन्हें नहीं मिल रही.

ऊंटवाल ने कहा कि जिन कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जा रहा है. उन्हें 2004 से पक्का माना जाए, लेकिन निगम उन्हें 2013 से पक्का मांगने पर अड़ा है. ऊँटवाल ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर 20 सितंबर को निगम अधिकारियों के साथ बैठक हुई.

निगम अधिकारियों ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 14 अक्टूबर तक अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह लोग हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसमें पूरी दिल्ली के सफाई कर्मचारी यहां शामिल होंगे.

ऐसी ही ज़रूरी और विश्वसनीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत एप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.