ETV Bharat / city

किसान आंदोलन: 9 स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने की मांग खारिज

author img

By

Published : Nov 27, 2020, 11:28 AM IST

Updated : Nov 27, 2020, 1:18 PM IST

दिल्ली सरकार से 9 स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने इजाजत मांगी है. जिसके बाद दिल्ली सरकार ने इस मांग को खारिज कर दिया है.

delhi police seeks permisson from
अस्थाई जेल बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने मांगी इजाजत

नई दिल्ली: किसानों के दिल्ली कूच को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार से 9 स्टेडियम को अस्थाई जेल में तब्दील करने के लिए इजाजत मांगी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शन कर रहे किसानों को हिरासत में लेने के बाद इन जगहों पर लाया जाएगा. हालांकि दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस की ये मांग खारिज कर दी है.

delhi police seeks permisson from delhi govt to built 9 temporary prison
9 स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने की मांग खारिज



हजारों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे किसान
किसान कानून के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसान लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस द्वारा इन किसानों को दिल्ली के बॉर्डर पर ही रोका गया है. ऐसे में अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार से दिल्ली के 9 स्टेडियम को अस्थाई जेल में तब्दील करने की इजाजत मांगी है, ताकि अगर कोई किसान दिल्ली में प्रदर्शन करता है तो उसे हिरासत में लेकर इन अस्थाई जेल में रखा जा सके.



बिगड़ सकते हैं हालात
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि हजारों की संख्या में किसान दिल्ली के विभिन्न बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. अगर वह दिल्ली में घुसने में कामयाब हुए तो दिल्ली की शांति व्यवस्था बिगड़ सकती है. इसलिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार से अस्थाई जेल बनाने की इजाजत मांगी है.

Last Updated : Nov 27, 2020, 1:18 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.