ETV Bharat / city

कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली को करेंगे सैनिटाइज, अनिल चौधरी ने दी जानकारी

author img

By

Published : Apr 30, 2020, 3:20 PM IST

Updated : Apr 30, 2020, 4:40 PM IST

गुरुवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पटपड़गंज के श्यामाप्रसाद चेस्ट हॉस्पिटल सहित अन्य इलाकों को सैनिटाइज किया. वहीं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के सभी वार्डों में जाकर इलाके को सैनिटाइज करेंगे.

delhi congress started second phase of Sanitization in delhi
दूसरी फेस के तहत सैनिटाइजेशन अभियान चलाएगी कांग्रेस

नई दिल्ली: राजधानी में कोरोना संक्रमण से जुड़े मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इससे बचाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा व्यापक स्तर पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव द्वारा पटपड़गंज के श्यामाप्रसाद चेस्ट हॉस्पिटल सहित अन्य इलाकों को सैनिटाइज किया गया.

'चलता रहेगा सैनिटाइजेशन अभियान'

चलता रहेगा सैनिटाइजेशन अभियान

पटपड़गंज इलाके में सैनिटाइजेशन के दौरान ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने बताया कि आज से दूसरी फेस के तहत सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है. इसके अंतर्गत कार्यकर्ता दिल्ली के सभी वार्डों में जाकर इलाके को सैनिटाइज करेंगे.

पहले फेज में पार्टी मुख्यालय सहित बड़ी इमारतों को सैनिटाइज किया गया था और अब दिल्ली के सभी वार्डों में कांग्रेसी कार्यकर्ता सैनिटाइजेशन अभियान चलाएंगे. इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को हैंड मशीनें दी गई हैं जो गलियों मैं जाकर वहां सैनिटाइजेशन अभियान चलाएंगे. जहां गाड़ियां जा सकती हैं वह ट्रैक्टर और छोटे मशीनों के सहायता से सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा.

स्थापित किया गया है कॉल सेंटर

चौधरी अनिल कुमार ने बताया कि लोगों की मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश मुख्यालय में एक कॉल सेंटर स्थापित किया गया है. जहां प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है. इसके लिए कार्यकर्ताओं की एक टीम को लगाया गया है जो लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और उनका निस्तारण कर रहे हैं.

Last Updated : Apr 30, 2020, 4:40 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.