ETV Bharat / city

MCD चुनाव से पहले कांग्रेस की 'पोल खोल यात्रा', निशाने पर BJP और AAP

author img

By

Published : Oct 25, 2021, 10:49 PM IST

Updated : Nov 17, 2021, 4:10 PM IST

सोमवार को कांग्रेस ने भाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ 'पोल खोल यात्रा' की शुरुआत की. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार की अगुवाई में पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा की शुरुआत की.

pol khol yatra
कांग्रेस की पोल खोल यात्रा

नई दिल्ली : कांग्रेस ने दिल्ली में नगर निगम चुनावों से पहले सोमवार को 'पोल खोल यात्रा' की शुरुआत की. कांग्रेस ने भाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ 'पोल खोल यात्रा' की शुरुआत की. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार की अगुवाई में पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा की शुरुआत की. इस यात्रा का आयोजन दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं और 272 वार्डों में किया जाएगा.

कांग्रेस ने इस यात्रा के तहत केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को घेरने की कोशिश की. इस यात्रा में कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार, जय प्रकाश. पूर्व संसद, निगम पार्षद और हजारों कार्यकता शामिल हुए. वहीं इस यात्रा में कोरोना गाइड लाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गई. मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग दोनों गायब दिखे. इस मौके पर न ही पुलिस ने इनको गाइड लाइन की याद दिलाई न ही दिल्ली सरकार के सिविल डिफेन्स के लोग दिखे, जिनको जिम्मेदारी सौंपी गई है. अगर आम जनता ये नियम तोड़ते तो जुर्माना भी होता और करवाई भी.

delhi congress
भाजपा और आप के खिलाफ अभियान

इस पोल खोल यात्रा में कांग्रेस ने केंद्र और दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि 15 सालों से दिल्ली नगर निगम में भाजपा का शासन है. सात सालों से दिल्ली में आप का शासन है. दोनों ही पार्टियों की निष्क्रियता से दिल्ली बदहाल हो गई है. विकास की रफ्तार ठप हो गई है. उन्होंने कहा कि भाजपा के निगम शासन से दिल्लीवासी त्रस्त हैं. निगमों की मुख्य जिम्मेदारी सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. कॉलोनियों-गलियों से लेकर सड़कों तक गंदगी और कूड़े के अंबार हैं.

ये भी पढ़ें : सदर बाजार विधानसभा से शुरू हुई कांग्रेस की 'पोल खोल यात्रा'

वहीं डॉ. उदितराज ने केंद्र सरकार को बड़े पूजीपतियों की सरकार बताया और आम जनता के खिलाफ काम काने वाली सरकार बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस पोल खोल यात्रा के द्वारा देश की जनता तक सरकार की सच्चाई सामने लेकर आएंगी. यहां की जनता जितनी परेशान है उस का खामियाजा इस सरकार को भुगतना पड़ेगा.

Last Updated :Nov 17, 2021, 4:10 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.