ETV Bharat / city

कांग्रेस का AAP-BJP पर निशाना, ठहराया MCD की आर्थिक बदहाली का जिम्मेदार

author img

By

Published : Dec 30, 2020, 3:31 PM IST

Congress leader Abhishek Dutt targets the Delhi Municipal Corporation economic plight
कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने साधा आप, भाजपा पर निशाना

दिल्ली नगर निगम की आर्थिक बदहाली को को देखते हुए कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में वर्तमान समय में बदहाली की सबसे बड़ी वजह 'आप' और भाजपा है.

नई दिल्ली: पिछले काफी लंबे समय से दिल्ली नगर निगम आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रही है. जिसके चलते निगम कर्मचारियों का जहां ना सिर्फ 4 महीने का वेतन बकाया है. बल्कि पिछले कई साल से एरियर भी नहीं मिला है. जबकि रिटायर कर्मचारियों को भी 6 महीने के लंबे समय से पेंशन नहीं मिली है.

कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त

पार्टियां एक-दूसरे के साथ राजनीति में हैं व्यस्त

इसी बीच कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने ईटीवी भारत से बातचीत के दौरान स्पष्ट तौर पर कहा कि दिल्ली नगर निगम में वर्तमान समय में बदहाली की सबसे बड़ी वजह 'आप' और भाजपा है. दोनों पार्टियां एक-दूसरे के साथ राजनीति में व्यस्त हैं.

दोनों ही पार्टियां मेनिफेस्टो में अपने द्वारा जनता को किए गए वादों को भूल गई हैं. आज राजधानी दिल्ली में विकास की गति पूरी तरह से रुक गई है. जबकि शीला दीक्षित के मुख्यमंत्री रहते दिल्ली में चौमुखा विकास हो रहा था और निगम की वित्तीय हालात भी कभी इतनी खराब नहीं थी.

आज 'आप' और भाजपा दोनों एक दूसरे को नीचा दिखाने में व्यस्त हैं. दोनों को ना तो निगम कर्मचारियों की चिंता है और ना ही दिल्ली की जनता की. कांग्रेस पार्टी शुरू से ही निगम कर्मचारियों के साथ खड़े रही है और आगे भी खड़ी रहेगी.

आप और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया

कुल मिलाकर देखा जाए तो कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने बातचीत के दौरान निगम की आर्थिक बदहाली के लिए 'आप' और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया. अभिषेक दत्त का कहना है कि आज निगम की वित्तीय बदहाली के पीछे सबसे बड़ी वजह 'आप' और भाजपा के द्वारा की जा राजनीति है.

दोनों ही पार्टियां एक दूसरे को नीचा दिखाने में व्यस्त है. जिसके चलते ना सिर्फ निगम कर्मचारियों बल्कि दिल्ली की जनता को भी अब इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.